Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान
Slider

हमारे प्रदेश व देश के नागरिक पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग व प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Raath Samachar
February 17, 20230

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में शुरू किया गया मिशन लाईफ हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है। यदि हम अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव करे तो आज पर्यावरण प्रदूषण की जो बड़ी चुनौती हमारे सामने खड़ी है, उससे निपटा जा सकता है और धरती को एक बड़े खतरे से बचाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित जीवनशैली व दिनचर्या को अपनाते हुए हम पूरे विश्व को यह सन्देश दे सकते हैं कि हमारे प्रदेश व देश के नागरिक पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग व प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईटी पार्क देहरादून स्थित गौरा देवी पर्यावरण भवन में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की पहली वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, काशीपुर ईकाई का वर्चुअल एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित लघु फिल्म का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाली चुनौतियों के निस्तारण के सबंध में की जाने वाली चर्चा निश्चित रूप से राज्य में पर्यावरण के मानक व स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आज हमारे घरों, उद्योगों, होटलों, रेस्टोरेंट, प्रतिष्ठानों से निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें आधुनिक तकनीक से प्लास्टिक कचरे के रिसाइक्लिंग तकनीक को विकसित करने की दिशा में जागरूक और संवेदनशील बनने की आवश्यकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक को हमारे जीवन की उपयोगिता से बाहर करने की दिशा में हम सबको सामुहिक रूप से अधिक गम्भीर होने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक उत्पादन से संबन्धित उद्योग/इकाई द्वारा ई.पी.आर रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में उत्तर भारत में उत्तराखण्ड वर्तमान में अग्रणी है, जो निश्चित रूप से एक गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला में किया जाने वाला मन्थन निश्चित रूप से हमारे उद्यमियों और आम जनता को अपने प्रतिष्ठान, घर, शहर और गांव के साथ ही पूरे राज्य को स्वच्छ बनाने में सहयोग करेगा। अब समय आ गया है कि हमें उत्तराखण्ड में वेस्ट टू वैल्थ और वेस्ट टू एनर्जी की दिशा में काम करने की ओर अग्रसर होना होगा। अब सर्कुलर इकोनॉमी का कॉन्सेप्ट आ चुका है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में कारगर साबित होगा। कचरे को सिर्फ कचरा न समझ कर एक संसाधन के तौर पर देखने की आवश्यकता है। इससे आम लोगों को आजीविका के साथ-साथ रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। आज देश में कई स्टार्टअप इस दिशा में नई तकनीक व उत्पाद के साथ सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण, नमामि गंगे अभियान जैसे कार्यक्रमों की शुरूआत करके सम्पूर्ण विश्व को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा तथा अन्य स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से प्लास्टिक हटाओ अभियान में तेजी आयी है। प्लास्टिक व अन्य प्रकार के वेस्ट मैनेजमेंट हेतु रिड्यूस, रियूज और रीसाइकिल के सिद्धान्त को अपनाते हुए भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा नीति, गाईडलाईन्स व एसओपी बनाये गये हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण श्री आर.के सुधांशु, निदेशक पर्यावरण श्री एस. पी सुबुद्धि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री सुशांत पटनायक, संयुक्त निदेशक पर्यावरण श्री नितेश मणि, वर्चुअल माध्यम से विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर श्री युगल किशोर पंत एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Previous Post

उत्तराखण्ड देवों, वीर सैनिकों एवं संतो की भूमि : राज्यपाल

Next Post

25 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Related Articles

Slider

सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

Slider

ग्राम कुण्ड में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ संज्ञान

Slider

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बनेगी ठोस रणनीति

Slider

नये प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा

Slider

सिविल अस्पताल रुड़की की अव्यवस्थाओं पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत September 1, 2026
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध August 31, 2026
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें August 27, 2026
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा August 25, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय August 25, 2026
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर August 7, 2026
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस August 6, 2026
  • रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू August 6, 2026
  • सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट August 6, 2026
  • CS ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की August 5, 2026
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट August 5, 2026
  • संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे August 4, 2026
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता August 3, 2026
  • प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान August 1, 2026
  • राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी August 1, 2026
  • विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 31, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं July 31, 2026
  • समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार July 31, 2026
  • मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को July 30, 2026
  • राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत July 30, 2026
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान July 30, 2026
  • विद्यार्थियों से करियर काउंसलिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश July 29, 2026
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दिवाकर डिमरी गिरफ्तार July 29, 2026
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री July 29, 2026
  • सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम July 28, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड  जीरो पर उतरे डीएम July 28, 2026
  • CM की पहल से जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का क्रम जारी July 28, 2026
  • विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से होंगे विवादों का त्वरित निस्तारण : सचिव July 28, 2026
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा July 25, 2026
  • निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं करेंगे पेपर सेटिंग: डॉ. तृप्ता ठाकुर July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी July 25, 2026
  • व्यय वित्त समिति की बैठक: नियोजन विभाग को शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश July 25, 2026
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री July 24, 2026
  • जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम प्रधानों को सौंपे बुशकटर July 24, 2026
  • ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार July 24, 2026
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल स्रोत संरक्षण July 24, 2026
  • मुख्यमंत्री बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार July 23, 2026
  • अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कार्यों के दिए निर्देश July 22, 2026
  • शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण July 22, 2026
  • “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ July 22, 2026
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar