Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
Sliderउत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मॉक ड्रिल

Raath Samachar
May 2, 20240

मॉक ड्रिल से परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित

सभी विभागों के बीच तालमेल जरूरीः सिन्हा

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान किसी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए गुरुवार को चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में मॉक ड्रिल के जरिये तैयारियों को परखा गया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल में यात्रा मार्ग स्थित जिलों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी-अपनी कार्ययोजना पेश की।

सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलों की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, यही हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए। यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा तथा एनडीएमए के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने सचिवालय परिसर स्थित कंट्रोल रूम से मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी जिलों से उनकी तैयारियों को लेकर चर्चा की। राहत और बचाव कार्यों के लिए उपकरणों की उपलब्धता, रिसोर्स मैनेजमेंट, स्वास्थ्य, सेना, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पैरामेडिकल टीमों की तैनाती तथा आपदा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बैकअप प्लान पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हास्पिटलों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं होनी चाहिए।

सचिव डॉ. सिन्हा ने कहा कि चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन में सभी विभागों के बीच उचित समन्वय और तालमेल होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी-अपनी भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने मॉक ड्रिल को लेकर विभिन्न जिलों की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और जहां कुछ कमियां मिलीं, उन्हें यात्रा शुरू होने से पहले दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्मी और पेरामेडिकल फोर्सेस की मदद लेने के लिए सीधे यूनिट प्रमुख से संपर्क करें, जो निर्णय लेने में सक्षम हों और जो तुरंत सहायता प्रदान कर सकें। उन्होंने किसी भी आपातकालीन स्थिति में आईआरएस यानी इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने सभी विभागों को संसाधनों की मैपिंग करने के लिए भी कहा। कहा कि सभी विभागों की चेक लिस्ट और एसओपी हर वक्त तैयार रहनी चाहिए।

मॉक ड्रिल के दौरान उत्तरकाशी में होटल तथा धर्मशाला, नेताला में भूस्खलन तथा रोड ब्लॉक, चीड़बासा में बादल फटना, बदरीनाथ धाम में भूकंप तथा भगदड़, गोपेश्वर में आग, बाजपुर में रोड ब्लॉक, गौचर में रोड एक्सीडेंट, कलियासौड़ में बस दुर्घटना, डुंगरीपंथ में भूकंप, चमधार श्रीनगर में भूस्खलन, मायलु गांव में सड़क हादसा, हरकी पैड़ी में भगदड़, धरासू में रोड एक्सीडेंट, धनोला में भूकंप, देहरादून में राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी में भूकंप की मॉक ड्रिल की गई।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि नेताला में भूस्खलन की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाया। चमोली के गोविंदघाट में भगदड की सूचना पर सभी विभागों ने आपसी समन्वय बनाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला। बाजपुर में मलबा आने से रोड ब्लॉक होने की सूचना पर तुरंत पीडब्ल्यूडी की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और मार्ग को सुचारु कराया। इस बीच वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया। गौचर में बस हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य किया।

टिहरी में धनौला पेट्रोल पंप के पास भूकंप की वजह से बिल्डिंग जमींदोज होने की सूचना पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मॉक ड्रिल के जरिये किसी आपदा की स्थिति में एयरफोर्स की मदद लेने, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग तथा टेकऑफ को लेकर भी जिलों में अपना प्लान प्रस्तुत किया। टिहरी में भूकंप की सूचना पर सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम से टीम को टिहरी डैम का जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा गया। हरिद्वार में भगदड़ मचने तथा गंगा में कुछ लोगों के डूबने की सूचना पर पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला।

इस दौरान किसी आपदा के चलते या मौसम खराब होने के चलते यदि यात्रा रोकनी पड़े तो कैसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था की जाएगी, इसे लेकर भी जिलों में अपनी तैयारी से अवगत कराया। इस बीच संचार सेवाएं ठप होने पर सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर भी मॉक ड्रिल की गई। चमोली जिले ने वायु सेवा के बरेली स्थित सेंटर से वायु निकासी पर मदद मांगी।

इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा तथा एनडीएमए के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी में भूकंप की मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर स्कूल प्रबंधन और राहत और बचाव टीमों को जरूरी निर्देश दिए। मेजर जनरल सुधीर बहल ने स्कूल की प्रधानाचार्या से भूकंप के समय बच्चों की सुरक्षित निकासी के प्लान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में प्रत्येक तीन माह में इस तरह की मॉक ड्रिल अपने स्तर पर कराने को कहा। उन्होंने बच्चों को, खासतौर पर एनसीसी कैडेट्स को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग देने को कहा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद भी किया। मेजर जनरल सुधीर बहल ने स्कूली छात्राओं को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अलग-अलग जिम्मेदारियों देने को कहा ताकि आपदा के समय स्वयं मदद को आगे आ सकें। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित स्टेजिंग सेंटर में विभिन्न विभागों के स्तर पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। टीम ने दून अस्पताल में भी आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को एक ठोस डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) यूएसडीएमए श्री आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (परिचालन) यूएसडीएमए डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, अपर सचिव आपदा प्रबंधन महावीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, अधिशासी निदेशक यूएसडीएमए डॉ. पीयूष रौतेला उपस्थित रहे।

Previous Post

अतिरिक्त मजदूर लगाकर यात्रा से पहले पूरे करें सभी अनिवार्य कार्य: मुख्य सचिव

Next Post

07 दिनों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करें

Related Articles

Slider

खनन न्यास बैठक में व्यवहारिक प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए

Slider

उत्तराखण्ड की तीन नई मण्डियों को E- NAM से जोडने की सहमति

Slider

जिलाधिकारी ने स्वीकृत की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता

Sliderपर्यटन

‘वाईब्रेंट विलेज‘ योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों के तेजी से विकास

Slider

अवैध खनन पर होगी सख्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत September 1, 2026
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध August 31, 2026
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें August 27, 2026
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा August 25, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय August 25, 2026
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर August 7, 2026
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस August 6, 2026
  • रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू August 6, 2026
  • सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट August 6, 2026
  • CS ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की August 5, 2026
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट August 5, 2026
  • संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे August 4, 2026
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता August 3, 2026
  • प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान August 1, 2026
  • राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी August 1, 2026
  • विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 31, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं July 31, 2026
  • समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार July 31, 2026
  • मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को July 30, 2026
  • राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत July 30, 2026
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान July 30, 2026
  • विद्यार्थियों से करियर काउंसलिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश July 29, 2026
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दिवाकर डिमरी गिरफ्तार July 29, 2026
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री July 29, 2026
  • सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम July 28, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड  जीरो पर उतरे डीएम July 28, 2026
  • CM की पहल से जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का क्रम जारी July 28, 2026
  • विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से होंगे विवादों का त्वरित निस्तारण : सचिव July 28, 2026
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा July 25, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar