Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
Slider

‘मानव सम्पदा’ पोर्टल पर ऑनलाइन रहेगा शिक्षकों डाटा

Raath Samachar
July 18, 20230

सूबे में शीघ्र दूर होगी शिक्षकों की कमीः डॉ. धन सिंह रावत

‘मानव सम्पदा’ पोर्टल पर ऑनलाइन रहेगा शिक्षकों डाटा

पाठ्यक्रम में शामिल होगा पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन का पाठ

देहरादून/रूद्रप्रयाग, 18 जुलाई 2023
सूबे की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करते हुये प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में तमाम संसाधनों को जुटाया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जायेगा। जिसके लिये शीघ्र ही प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर आठ हजार टीचरों के पदों को भरा जायेगा। शिक्षकों की सुविधा के लिये प्रदेश स्तर पर ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिस पर शिक्षकों का सम्पूर्ण डाटा आनलाइन उपलब्ध रहेगा। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का पाठ शामिल किया जायेगा।

यह बात सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने रूद्रप्रयाग जनपद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही। चार दिवसीय प्रदेश भ्रमण के दौरान आज रूद्रप्रयाग जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये डा. रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को शीघ्र दूर कर दिया जायेगा। इसके लिये प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर आठ हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की जाएगी। डा. रावत ने कहा कि शिक्षकों की सुविधा के लिये ‘मानव सम्पदा पोर्टल’ बनाया जा रहा है, जिस पर शिक्षकों का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन रहेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि पोर्टल पर शिक्षक अपने अवकाश सुविधा, चरित्र प्रविष्टि, पदोन्नति आदि के साथ ही अपनी शिकायत एवं समस्याएं भी दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 4500 शिक्षकों का उनके द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर स्थानातंरण किया गया है, जोकि एक रिकार्ड है।

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा कि लोक पर्व हरेला हमारी संस्कृति का हिस्सा है जोकि हमें प्रकृति के करीब रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हरेला सप्ताह के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डा. रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन को शीघ्र ही पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जायेगा। उन्होंने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों से अनिवार्य रूप से एक वृक्ष लगाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के परिसर में आंवले के पौध का रोपण किया। इससे पहले विद्यालय परिसर में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल में कार्यरत अध्यापकों एवं रिक्त पदों के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही छात्राओं से भी उन्हें उपलब्ध कराई जा रही किताबों, ड्रेस, बस्ता, जूते आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त ली।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य ममता रावत ने अवगत कराया कि विद्यालय में वर्तमान समय में प्रवक्ता के तीन पद रिक्त हैं। छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें किताबें, ड्रेस, बस्ता, जूते आदि उपलब्ध कराए गए है। साथ ही मिडडे मील भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, भूपेंद्र भंडारी, पूर्व सभासद अजय सेमवाल, प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, शिक्षा अधिकारी (बेसिक) जितेंद्र सक्सेना, शिक्षक अंजू बिष्ट, सुषमा चौधरी, गार्गी नैनवाल सहित अन्य शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

जल भराव से वासिंदों का जीना हुआ मुहाल

Next Post

तहसील दिवस पर 35 शिकायतें दर्ज

Related Articles

Slider

निक्षय मित्र बने विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Slider

देहरादून क्षेत्र में “ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” का आयोजन

Sliderउत्तराखंड

दिल्ली हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की हुई तैनाती

Slider

समस्याओं का जल्द निस्तारण करें अधिकारीः विद्युत लोकपाल

Slider

सभी घायलों का हो उचित इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः  डीएम June 11, 2026
  • थलीसैंण क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात June 10, 2026
  • मसूरी में सड़क हादसा, चार की मौत June 10, 2026
  • बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाईयों में मारपीट June 10, 2026
  • विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिमः डाॅ. धन सिंह रावत June 10, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar