Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
Slider

महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Raath Samachar
May 11, 20260

राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ, छात्रहित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

पौड़ी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां शारदे के समक्ष श्रद्धा अर्पित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के नव-रचित कुलगीत सहित सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गणेश वंदना, गढ़वाली लोकगीत एवं स्थानीय संस्कृति एवं वाद्य यंत्रों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल एवं प्राध्यापकों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा महाविद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका “बनास” का विमोचन किया गया। साथ ही डॉ. प्रकाश फोंदणी एवं डॉ. कुमार गौरव जैन द्वारा लिखित रसायन विज्ञान की पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। मंत्री द्वारा महाविद्यालय परिसर में निर्मित शौर्य दीवार का अनावरण तथा पेयजल टैंक का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त मनोनीत छात्र परिषद के सदस्यों एवं वार्षिक पत्रिका में विज्ञापन सहयोग देने वाले सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश का प्रथम व्यावसायिक महाविद्यालय है, जिसे भविष्य में न्यूक्लियस सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही महाविद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ण नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा स्मार्ट क्लासरूम, मॉड्यूलर लैब एवं समुचित फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उन्होंने एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीटेक, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, खेल सामग्री, जिम, संगीत वाद्य यंत्र, मुख्य द्वार पर प्रतीक्षालय, छात्रावास सामग्री, प्राचार्य आवास, गेस्ट हाउस, बहुउद्देशीय हॉल, 100 कुर्सियां एवं पुस्तकालय हेतु पुस्तकों की व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. ए.एस. उनियाल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को नियमित उपस्थिति एवं बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रभावी मेंटरिंग पर विशेष बल दिया।

ब्लॉक प्रमुख थलीसैंण सुनीता रावत ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। जिला पंचायत सदस्य डॉ. शिवचरण नौडियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल, पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह नेगी, पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह रौथाण, मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता

Next Post

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम

Related Articles

Slider

बच्चे को आंगन से उठाकर ले गया गुलदार

Slider

अधिकारी एवं कार्मिक समन्वय बनाते हुए कार्य करें

Slider

मुख्यमंत्री ने मालन पुल सहित 07 योजनाओ का किया वर्चुअल लोकार्पण

Slider

सीएम धामी ने सीआईआई के प्रतिनिधियों से किया संवाद

Sliderखेल

शूटिंगः राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे स्नाइपर अकादमी के 18 शूटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत September 1, 2026
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध August 31, 2026
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें August 27, 2026
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा August 25, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय August 25, 2026
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar