Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
राजनीति

त्रिवेंद्र के समर्थन को रुड़की में उमड़ा जनमानस

Raath Samachar
March 24, 20240

रूड़की में जनआशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
त्रिवेंद्र को पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से विजयी बनाने का भरोसा दिया
रुड़की। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रुड़की के नेहरू स्टेडियम में होली मिलन और जनआशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता पहुंची। हजारों की संख्या में पहुंची देवतुल्य जनता ने हाथ उठाकर इस चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पांच लाख से ज्यादा के भारी अंतर से चुनाव में निर्वाचित करने का भरोसा दिया।

जनआशीर्वाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मतदाताओं को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस चुनाव में भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ नए कीर्तिमान स्थापित करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर 4 जून को 400 पार के नारे में हमने भी अपना योगदान देना है। उन्होंने हरिद्वार के मतदाताओं से आग्रह किया कि अपने साथ अन्य लोगों को भी भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है। पूरे विश्व के अंदर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत की पहचान बढ़ी है विकास को नए पंख लगे हैं। भारत नई बुलंदियों को छू रहा है एवं विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प अनुसार आज देश में सीएए का कानून लागू किया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। वहां आज आतंकवाद का खात्मा हुआ है। कोरोना के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आज़ादी मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद हरिद्वार में मातृशक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर हमे अपना आशीर्वाद दिया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने भी यूसीसी के लिए धन्यवाद दिया था। यह धन्यवाद उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता को जाता है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता बची रहेगी। हरिद्वार एवं आसपास क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं पर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार – ऋषिकेश कॉरिडोर बनाकर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा कॉरिडोइर बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए समय सीमा निर्धारित कर ली गई है।
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार की देवतुल्य जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि पूर्व की तरह हरिद्वार के मतदाता इस चुनाव में भी भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने जनता से जितना मांगा उससे अधिक ही उसे दिया। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता इस बार भी भाजपा की झोली में 400 से ज्यादा सीटें डालेगी। भाजपा 400 सीटें मांगने का साहस तभी कर सकी, जब जनता ने उस पर विश्वास किया। जनता भी जानती है कि देश की कुर्सी पर आज एक साहसी प्रधानमंत्री बैठा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के विकास कई काम हुए हैं लेकिन अभी और भी विकास कार्य होने हैं। आपका सहयोग मिलेगा तो विश्वास दिलाता हूं कि हरिद्वार में विकास की गंगा बहेगी।
हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने आश्वस्त किया कि हम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश और उत्तराखंड का विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंची जनता ने नरेंद्र मोदी के समर्थन, 400 पार के नारे और त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी बहुमत से जिताने के नारे लगाए।
जन आशीर्वाद कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मंत्री धन सिंह रावत, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सराहनीय कार्यो के लिए पुरस्कृत हुई एसटीएफ की टीम, एसएसपी ने थपथपाई पीठ

Next Post

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के सम्बन्ध में पंचायत भवन सनगॉव में बैठक

Related Articles

Sliderराजनीति

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जागरूकता अभियान

राजनीति

पौड़ीः मतदाता जागरुकता संदेश हेतु बाईक रैली

Sliderराजनीति

सभी मतदाताओं की मतदान में भागीदारी करवाना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

राजनीति

हरिद्वार लोकसभा पर भाजपा का बढ़ता दबदबा

Sliderराजनीति

राज्य में युवाओं के साथ सरकारी पदों पर भर्तियों के नाम पर विश्वासघात: मंजू तिवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar