Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • किशोरी बालिकाओं का कलेक्ट्रेट एक्सपोज़र विज़िट, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू हुई
  • स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित
  • सूबे में सामूहिक खेती से आबाद हो रहे बंजर खेत
  • सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया
  • रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो
  • “आपकी पूंजी आपका अधिकार” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन
  • शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री
  • जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री
  • एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा
Sliderउत्तराखंड

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित

Raath Samachar
September 17, 20230

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित

राज्यपाल ने राजभवन में टीबी मुक्त पंचायत अभियान का किया श्रीगणेश

स्वास्थ्य मंत्री बोले, 2024 में टीबी फ्री होगा उत्तराखंड

राजभवन देहरादून 17 सितंबर, 2023

‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोग उन्मूलन हेतु सर्वाधिक निःक्षय मित्र बनाने हेतु देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने ‘‘टीबी मुक्त पंचायत अभियान’’ का भी शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत को टीबी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सशक्त बनाया जाना है जिससे पंचायत टीबी मुक्त के लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत राज विभाग के समन्वित प्रयासो से चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निःक्षय मित्र बनकर रोगियों की मदद में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 40 लोगों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले 10 लोगों को भी सम्मानित किया। उन्होंने अंगदान करने वाले आठ लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले सभी लोगों एवं संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि ये सभी लोग एवं संस्थाएं अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि टीबी रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए शुरू किए गए टीबी मुक्त अभियान में जहां विश्व ने 2023 तक और भारत ने 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखण्ड ने अपने दृढ़ निश्चय से 2024 तक टीबी से मुक्त होने का लक्ष्य रखा है जो हमारे दृढ संकल्प और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राज्यपाल ने कहा कि इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में न केवल सरकारी प्रयासों की बल्कि जनभागीदारी की आवश्यकता है। हम टीबी रोगियों के निक्षय मित्र के रूप में उनके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीबी को जड़ से समाप्त किए जाने कि दिशा में बेहतर प्रयास हो रहे हैं जिन्हंे निरंतर जारी रखना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड टीबी रोगियों की सहायता हेतु निःक्षय मित्र बनाने में देश में तीसरे पायदान पर है जो सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी निःक्षय मित्र बने हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। राज्यपाल ने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से टीबी हारेगा और देश जितेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य से टीबी उन्मूलन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जन सहभागिता के इस अभियान को नई दिशा देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश को टीबी मुक्त करने के सभी संभव प्रयास कर रही है, किंतु इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत 74 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर तक इस अभियान में 2 लाख रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। सभी विधानसभाओं में सात सौ रक्तदान शिविर आयोजित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत एवं योजनाओं से संबंधित जानकारियां प्रदान की। अपर सचिव/मिशन निदेशक एन.एच.एम स्वाति एस. भदौरिया ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनिता शाह के अलावा इस कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

Next Post

इस बार कुछ खास होगी जागरा मेले की रंगत, स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Related Articles

Slider

असहाय सुशीला को पेंशन; उपचार; मकान मरम्मत मौके पर ही

Slider

चिल्ड्रन योजना के अन्तर्गत चयनित बच्चों के साथ बातचीत करते हुए जिलाधिकारी भावुक हो गई,

Slider

अल्मोड़ा का बेस अस्पताल रैफर सेटर बना

Slider

सीएम धामी ने लिया रैली की तैयारियों का जायजा

Slider

कोटली में मंत्री ने बांटे घसियारी किट, अनूठी पहल पर खुश हुए ग्रामीण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • किशोरी बालिकाओं का कलेक्ट्रेट एक्सपोज़र विज़िट, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू हुई November 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित November 28, 2025
  • सूबे में सामूहिक खेती से आबाद हो रहे बंजर खेत November 28, 2025
  • सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया November 27, 2025
  • रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो November 27, 2025
  • “आपकी पूंजी आपका अधिकार” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन November 26, 2025
  • शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री November 26, 2025
  • जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री November 25, 2025
  • एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा November 24, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक : डॉ. धन सिंह रावत November 24, 2025
  • महिलाओं के हाथ में रहेगी 281 सहकारी समितियों की कमान November 23, 2025
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत November 23, 2025
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  25.11.2025 November 22, 2025
  • ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत November 21, 2025
  • जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में 21 दिवसीय ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न November 21, 2025
  • एपिड योजना की पहलः 22 नवंबर को 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण November 21, 2025
  • लखवाड़-व्यासी राज्य Priority Project : डीएम  November 21, 2025
  • 103 नर्सिंग अधिकारी व 30 डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती November 20, 2025
  • जनभागीदारी से निखरता शहर का गौरव November 20, 2025
  • हम सबकी भूमिका है अत्यंत गहनः जिलाधिकारी November 20, 2025
  • पढाई पर आया संकट; डीएम ने दिलाया दाखिला November 18, 2025
  • स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” November 17, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी November 17, 2025
  • व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार November 17, 2025
  • जिलाधिकारी द्वारा कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा November 17, 2025
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले November 16, 2025
  • आयुष्मान की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री दिए सख्त निर्देश November 15, 2025
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित November 15, 2025
  • वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम November 14, 2025
  • उत्तराखंड सरकार जनजातीय संस्कृति-संवर्धन के लिए 50 लाख की वार्षिक : धामी November 14, 2025
  • देहरादून में भूकंप मॉकड्रिलः प्रशासन परखेगा अपनी तैयारी November 13, 2025
  • नशा मुक्त भारत अभियान का उत्सव 18 नवंबर को November 13, 2025
  • नशा मुक्ति हेल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -सीडीओ November 12, 2025
  • बुजुर्ग माता-पिता से डीएम को सुनवाई व्यथा November 12, 2025
  • उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी November 11, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं November 11, 2025
  • डीएम जनदर्शन, सुनवाई से लेकर समाधान तक; बढ़ती जन अपेक्षाएं; मौके पर ही निर्णय November 10, 2025
  • राज्य स्थापना के रजत जयंती: राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली November 7, 2025
  • वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव में एकता और गर्व के सुरों से गूंज उठा पौड़ी November 7, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन November 7, 2025
  • कोलकाता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री November 7, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने की सैनिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ November 6, 2025
  • सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को मिली सात नई फैकल्टी November 6, 2025
  • एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज November 6, 2025
  • 08 नवम्बर को कोटद्वार में लगेगा अवसरों का मेला November 6, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत November 5, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश November 5, 2025
  • गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने डीएम सविन बंसल को किया सम्मानित November 5, 2025
  • चौखुटिया को मिली बड़ी सौगात November 4, 2025
  • प्रकृति के सान्निध्य में बच्चों ने समझा पक्षियों की पहचान करना November 3, 2025
  • एफआरआई देहरादून होगा रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम November 3, 2025
  • पठन संस्कृति की दिशा में पौड़ी प्रशासन की पहल सराहनीय: वीरेंद्र November 3, 2025
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग November 3, 2025
  • शिक्षा में सुधार को कई योजनाएं लागू, छात्रवृत्तियों का भी मिला लाभ November 2, 2025
  • सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखण्ड : डॉ. धन सिंह रावत November 2, 2025
  • लोकपर्व इगास के अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात November 1, 2025
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण November 1, 2025
  • मुख्यमंत्री ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया October 31, 2025
  • मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ October 31, 2025
  • इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव October 31, 2025
  • गंगा की निर्मलता एवं जन-जागरूकता के लिए ठोस कदम October 31, 2025
  • विदेश की धरती पर हुई शानदार पहल, नेट पर आएंगी गढ़वाली कुमाउनी जौनसारी October 31, 2025
  • “सोसायटी प्रमोशन ऑफ यूथ एण्ड मासेस’’ का डीएम ने किया चयन October 30, 2025
  • उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि October 29, 2025
  • आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट October 29, 2025
  • उत्तराखंड की रजत जयंती पर मा0 राष्ट्रपति और मा0 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत October 29, 2025
  • कोटद्वार में लोक सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित October 28, 2025
  • लहराया शस्त्र; डीएम ने किया लाइसेंस निलम्बित October 28, 2025
  • चंद्रभागा नदी के लिए ₹174.70 लाख की परियोजना को भी हरी झंडी मिली October 28, 2025
  • लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य” – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी October 28, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar