राजनीति

खिर्सू में ग्रामीणों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

खिर्सू में ग्रामीणों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण
पौड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को खिर्सू व चौबटटा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान खिर्सू ब्लाक के करीब 150 भाजपाईयों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
खिर्सू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए है। डबल इंजन की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार प्रदेश में सिर्फ सीएम बदलने में लगी हुई है। कहा कि रसोई गैस व पेट्रोल के दाम दिनप्रतिदिन बढ़ रहे है। जिससे मध्यम वर्ग सबसे अधिक परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक घिल्डियाल ने बताया कि कलियासौड की ग्राम प्रधान सावित्री देवी, कटाखोली के प्रधान विजेंद्र सिंह, सुरालगांव के प्रधान रुकुम सिंह, ढिकलगांव के उपप्रधान मोहन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान कोटी रविंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कठुली वीरेन्द्र सिंह नेगी के साथ ही करीब 150 भाजपाईयों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर खिर्सू ब्लाक अध्यक्ष चतर सिंह, ब्लाक प्रमुख खिर्सू भवानी गायत्री, जिला पंचायत सदस्य ग्वाड़ कैलाशचंद्र,  जगमोहन सिंह रावत, चंद्रभान सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *