ओडिशा से एक दुखद खबर आई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। बता दें कि गत रविवार की दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने किया। कार्यक्रम में शामिल होने गांधी चौक पहुंचे नब दास जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, एएसआई ने उन पर फायरिंग कर दी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात नबा दास के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर लाया गया।
Continue ReadingCategory: राजनीति
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
Continue Readingपौड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई खबर मंडल मुख्यालय पौड़ी से है। यहां कांग्रेस ने जोशीमठ में आई भू आपदा पर प्रदेश सरकार को घेरा है। कहा कि भाजपा सरकार आम जनमानस की अनदेखी कर रही है। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक विरोध जताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष नेगी व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि जोशीमठ भू आपदा से ग्रस्त है। जनमानस बेहाल है। लेकिन सरकार के द्वारा उनको राहत पहुचाने या उनके विस्थापन की प्रक्रिया का कोई रोडमैप अभी तक नही बनाया गया है। परेशान लोग अपने घर छोड़कर खुले आसमान में रात गुजारने को मजबूर हैं। सरकार बिना लोगो को विस्थापित किये व बिना मुआवजा दिए बिना उनके मकान और संस्थानो के ध्वस्तीकरण कर रही है। यह किसी अन्याय से कम नहीं है। कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से जोशीमठ के लोगो के साथ खड़ी है। अगर शीघ्र ही जोशीमठ की पी...
Continue Readingगरीब-वंचित वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है धामी सरकारः नेहा शर्मा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और विश्वास के नए आयाम स्थापित कर रही है। गरीब वंचित वर्ग के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासेस शुरू करने व बालिकाओं के लिए छात्रावास का शुभारंभ थामी सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है जिसमें बच्चों के शैक्षिक व संस्कारित विकास की झलक दिखाई देती है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कही। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट साला की शुरुआत बच्चों के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी इसी तरह गरीब व वंचित वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावास बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा। प्रदेश मीडिया प्...
Continue Readingउत्तरांचल प्रेस क्लबः अजय राणा ने भूपेंद्र कंडारी को हराया देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब को नया मुखिया मिल गया है। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने जीत हासिल की। महामंत्री पद पर विकास गुसाईं और कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर अजय राणा को 131 मत व भूपेंद्र कंडारी को 123 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर विकास गुसाईं को 192 मत व सुलोचना पयाल को 54 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर मीना नेगी को 193 व प्रभा वर्मा को 41 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष चंद्र भट्ट, सम्प्रेक्षक पद पर मनोज जयाड़ा निर्विरोध चुने गए। सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर निर्वाचन हुआ। सदस्य कार्यकारिणी में दया शंकर पांडे को 200 मत, मंगेश कुमार को 184 मत, प्रवीन बहुगुणा ...
Continue Reading