Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं”
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया
उत्तराखंड

संस्कृत देवभूमि उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा

Raath Samachar
September 15, 20240

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को व्यास मंदिर, भूपतवाला,हरिपुरकलां, देहरादून में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री वेद व्यास मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने संगोष्ठी में देशभर से आए लोगों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि संस्कृत भारती का हर सदस्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह राज्य का गौरव है कि देववाणी संस्कृत देवभूमि उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा है।संस्कृत भाषा अभिव्यक्ति का साधन एवं मनुष्य के संपूर्ण विकास की कुंजी भी है। संस्कृत भाषा से ही मानव सभ्यताएं विकसित हुई हैं। ऋग्वेद को भी संस्कृत में लिखा गया था। आज यह भाषा साहित्य के अन्य क्षेत्रों में भी वृहद स्तर पर अभिव्यक्ति का साधन बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं उसे अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रही है। संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा गैरसैंण में आयोजित हुए विधानसभा सत्र के दौरान संस्कृत संभाषण शिविर चलाकर सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को संस्कृत बोलने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रदेश में कक्षा 1 से 5 तक संस्कृत पाठशालाएं प्रारंभ की जा रही है। सभी बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर स्थित बोर्ड को हिंदी के साथ संस्कृत में लिखा जाए, इस प्रकार के प्रयास जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति के इतिहास और वैदिक काल के समस्त वेद, पुराणों और शास्त्रों की रचना संस्कृत में की गई है। संस्कृत भाषा अनादि और अनंत है। उन्होंने कहा साहित्य से लेकर विज्ञान तक, धर्म से लेकर आध्यात्म तक और खगोलशास्त्र से लेकर शल्य चिकित्सा तक, हर क्षेत्र से जुड़े ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं। हजारों साल पहले भारतीयों ने उत्कृष्ट ज्ञान के चलते पंचांग, ग्रहों और नक्षत्रों की जानकारी जुटा ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य भाषाओं की तुलना में संस्कृत के स्वर और व्यंजनो की संख्या अधिक है। संस्कृत ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसके शब्दों के आगे – पीछे हो जाने से वाक्य के भाव में कोई अन्तर नहीं आता। उन्होंने कहा संस्कृत भाषा का शब्द भण्डार भी बहुत वृहद है। उन्होंने कहा विष्णु सहस्रनाम में भगवान विष्णु के 1000 नाम लिखे गए हैं, ऐसे ही ललिता सहस्रनाम और शिव सहस्रनाम भी है। यह सिर्फ संस्कृत में ही संभव है कि किसी नाम के एक हजार पर्यायवाची हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकों यूरोपीय भाषाओं के अनेकों शब्द संस्कृत से ही प्रभावित दिखाई देते हैं। संस्कृत अत्यंत ही समृद्ध, सरल और व्यवहारिक भाषा है। उन्होंने कहा कई सदियों तक विदेशी आक्रांताओं का शासन होने के कारण हम अभी संस्कृत भाषा से दूर होते चले गए। हमें एकजुट होकर अपनी मूलभाषा देववाणी संस्कृत को पुनः मुख्यधारा में लाने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा निश्चित रूप यह कार्यक्रम इस दिशा में एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा। उन्होंने कहा संस्कृत भारती संस्कृत को पुनः आम बोलचाल की भाषा बनाने के लिए भारत के साथ ही कई अन्य देशों में संस्कृत के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहा है।

इस अवसर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, प्रो. गोपबन्धु , श्री दिनेश कामत, श्री के. श्रीनिवास प्रभु, श्रीमती जानकी त्रिपाठी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

जिला चिकित्सालय में दवाई काउंटर बढ़ाने हेतु कार्य शुरू

Next Post

डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प: महाराज

Related Articles

उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया

उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड

श्रीनगर में अवैध वधशाला पर कार्रवाई, खड़ड में दबाया मीट

उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

मुख्यमंत्री ने 09 नगर निकायों को प्रदान किये अटल निर्मल पुरस्कार

उत्तराखंडपर्यटन

श्रावणी मेला शुरू, मुख्यमत्री ने किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति June 11, 2025
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित June 10, 2025
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके June 10, 2025
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत June 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने पुुरोला को दी 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात June 9, 2025
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा June 9, 2025
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान June 9, 2025
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम June 8, 2025
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” June 8, 2025
  • देहरादून में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास June 7, 2025
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता: सुप्रशासन का परिचय नहीं: DM June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया June 7, 2025
  • अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं June 7, 2025
  • अग्रणी पंक्ति की ASHAs, ANMs    को प्रेरित रखना जिला प्रशासन का दायित्वःडीएम June 6, 2025
  • प्रकृति के संरक्षण का लें संकल्प June 6, 2025
  • राहू मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान June 6, 2025
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण June 5, 2025
  • यमकेश्वर में योगाभ्यास, ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा June 5, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी June 5, 2025
  • मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान June 5, 2025
  • पर्यावरण की सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी: सीडीओ June 5, 2025
  • थानों तहसीलों पर जल्द लगेंगे, उच्च गुणवत्ता के सायरन June 5, 2025
  • स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान June 4, 2025
  • उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए रिपोर्ट June 4, 2025
  • सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न June 4, 2025
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश June 4, 2025
  • 5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम June 4, 2025
  • जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम June 4, 2025
  • लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा June 4, 2025
  • SHA मेें राज्य वित्त संवर्ग के प्रशिक्षु अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला June 3, 2025
  • तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण June 3, 2025
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल आयोजन June 3, 2025
  • अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से वृहद पौधरोपण अभियान June 2, 2025
  • पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और पुत्रियों को मिलेगा ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षण June 2, 2025
  • समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री June 2, 2025
  • प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक June 2, 2025
  • विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश June 2, 2025
  • सूबे के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर June 1, 2025
  • श्री केदारनाथ यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार June 1, 2025
  • 95 बच्चों को दिए स्कूल शूज June 1, 2025
  • Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला May 31, 2025
  • जिला कारागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला May 31, 2025
  • देहरादून शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ओटोमेटेड पार्किंग May 31, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत May 31, 2025
  • हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का हुआ विमोचन May 31, 2025
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभियुक्तों को आजीवन कारावास May 30, 2025
  • आयुष्मान: एसएचए ने पांच अस्पतालों को योजना से हटाया May 30, 2025
  • बड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली: डीएम May 30, 2025
  •  जिलाधिकारी ने शस्त्र पटल का निरीक्षण किया May 30, 2025
  • पौराणिक धरोहरों को संवारने की पहल May 30, 2025
  • मुख्यमंत्री ने शुरु किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ May 29, 2025
  • मुख्य सेवक संवाद के तहत सीएम ने किया संवाद May 29, 2025
  • जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में “साथी” अभियान May 29, 2025
  • मुख्य सचिव ने ली उच्च अधिकारियों की बैठक May 29, 2025
  • प्रमाणिक आलू बीज उपलब्ध कराने वाला गांव बना जल्लू May 29, 2025
  • पेंशन व छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए अब आधार सीडिंग अनिवार्य May 29, 2025
  • राज्यसभा सांसद ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक May 29, 2025
  • राजस्व लक्ष्यों को रेखीय विभाग करें हासिल May 29, 2025
  • भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 16 जून से May 28, 2025
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिलेगी नई दिशाः सीडीओ May 28, 2025
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय May 28, 2025
  • 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन May 28, 2025
  • मुख्यमंत्री ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” में किया प्रतिभाग May 28, 2025
  • जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा आरटीई का लाभ: डॉ धन सिंह रावत May 27, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ May 27, 2025
  • कंडोलिया थीम पार्क से योग का प्रसारण, घर बैठे जुड़ें यूट्यूब चैनल पर May 27, 2025
  • पीएम किसान सम्मान निधि से पात्र किसान वंचित न रहे May 27, 2025
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया May 27, 2025
  • सजग प्रशासन; विनम्र डीएम; त्वरित निर्णय May 27, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar