Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री
  • गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन
  • सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा में 1535 परीक्षार्थी होंगे शामिल
  • शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव
  • जयहरीखाल के गवाणा बाजार में सेवा संकल्प शिविर हुआ आयोजित
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
राजनीति

डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प: महाराज

Raath Samachar
September 15, 20240

डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प: महाराज

पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया पच्चीस हजार करोड़ का घोटाला

जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर का कायाकल्प डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। डबल इंजन की सरकार के कारण जैसे उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हमारा पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। हमारे यहां पर्यटकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर भी एक पर्यटन प्रदेश है। यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आयें और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

उक्त बात प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में गुलाबगढ़ पाडर-नागसेनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 और 35-A हटने के बाद
यह प्रदेश देश के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। अलगाववादियों का जनाधार समाप्त हुआ और पत्थरबाजोंं पर भी शत प्रतिशत अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने पर दूसरे देशों को ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह हमारा आंतरिक मामला था हमें उसकी जरूरत नहीं थी इसलिए हमने उसे हटा दिया।

श्री महाराज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से घाटी में शांति और सुरक्षा का नया वातावरण बना है। जम्मू कश्मीर एक नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए जम्मू कश्मीर को देश की मुख्य धारा से अलग रखने के साथ साथ स्वार्थ की राजनीति के चलते हमेशा इस राज्य में आतंकवाद और अलगाव को सुलगाये रखा। लेकिन आर्टिकल 370 और 35-A हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से घाटी में शांति और सुरक्षा का नया वातावरण बना है। जम्मू कश्मीर नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। अलगाववादियों का जनाधार खत्‍म होता जा रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में जितनी उन्नति और प्रगति जम्मू कश्मीर की हुई है, उतनी पिछली किसी भी सरकार के समय में नहीं हुई।

श्री महाराज ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मदद से शांति और विकास का एक नया अध्याय लिखा। जम्मू कश्मीर के 72.41 लाख लोगों को गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत आज जम्मू कश्मीर के किसानों के लिए 5000 करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में 2,71000 से अधिक परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी है। महिलाओं के विकास और रोजगार हेतु राज्य में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के तहत 84400 स्वयं सहायता समूहों को 290 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। इससे प्रदेश की 07 लाख महिलाएं 90,000 स्वयं सहायता समूह के साथ काम कर लखपति दीदी बनने का सपना साकार करने में लगी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जहां प्रदेश में विकास के नित नये प्रतिमान स्थापित कर रही है वहीं पूर्ववर्ती फारुख अब्दुल्ला की सरकार जब 2001 में राज्य में रोशनी कानून लेकर आई तो इसमें पिता-पुत्र दोनों की जोड़ी ने मिलकर 25000 करोड़ का भारी-भरकम घोटाला किया। इतना ही नहीं इस घोटाले के कथित अवैध लाभार्थियों में पीडीपी अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और सज्जद अहमद किचलू भी शामिल थे।

पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने दशकों तक जम्मू कश्मीर को अपने आमदनी का जरिया बनाए रखा। जबकि मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में 84000 करोड़ से भी अधिक का निवेश किया है। हमारी सरकार ने जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के लिए एक नई पहल शुरू की है। यह विकास जातिवाद धर्म और अमीर-गरीब के भेदभाव से दूर है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद प्रदेश में विकास और उन्नति का एक नया दौर आया है।

Previous Post

संस्कृत देवभूमि उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा

Next Post

फील्ड कर्मचारी सदैव फ्रंटलाईन वारियर्स हैं

Related Articles

राजनीति

भाजपा उम्मीदवार कमली भट्ट के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई

उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री ने कुम्हार मंडी क्षेत्र का किया भ्रमण, कुम्हारों से की मुलाकात

राजनीति

कोटद्वार क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरा संकल्प : ऋतु

Sliderअपराधराजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन

Sliderराजनीति

किसानों की मांगों को लेकर सीएम से मिले सांसद डा निशंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री October 21, 2026
  • गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन October 21, 2026
  • सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा में 1535 परीक्षार्थी होंगे शामिल October 16, 2026
  • शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश October 15, 2026
  • सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव October 14, 2026
  • यन वेतनमान और सेवा संबंधी नियमों पर हुआ प्रशिक्षण October 14, 2026
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव October 14, 2026
  • जयहरीखाल के गवाणा बाजार में सेवा संकल्प शिविर हुआ आयोजित October 14, 2026
  • 13 अक्टूबर को खेल अकादमी में लगेगा बहुद्देशीय शिविर October 12, 2026
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar