राजनीति

खिर्सू में ग्रामीणों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

खिर्सू में ग्रामीणों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण पौड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को खिर्सू व चौबटटा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान खिर्सू ब्लाक के करीब 150 भाजपाईयों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खिर्सू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए है। डबल इंजन की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार प्रदेश में सिर्फ सीएम बदलने में लगी हुई है। कहा कि रसोई गैस व पेट्रोल के दाम दिनप्रतिदिन बढ़ रहे है। जिससे मध्यम वर्ग सबसे अधिक परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष...

Continue Reading
राजनीति

नौ अगस्त को उत्तराखंड आयेंगे केजरीवाल

  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग एक माह के बाद फिर सियासी माहौल गरमाने उत्तराखंड आ रहे हैं। वह नौ अगस्त को देहरादून पहुंच कर नया एलान कर सकते हैं। साथ ही रोड शो कर संवाद के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

Continue Reading
राजनीति

मुख्यमंत्री ने डा नौटियाल की सेवाओं को सराहा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ जे.एन. नौटियाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. जे. एन. नौटियाल का राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी पंचकर्म रहते हुए राज्य में पंचकर्म चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में सराहनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. नौटियाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश में आयुष एवं वैलनेस टूरिज्म क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।

Continue Reading
राजनीति

ब्लाक प्रमुख संचालक मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने ब्लाक प्रमुखों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्यों की समस्यायें सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख संगठन की प्रमुख मांगों में ब्लाक प्रमुख विकास निधि बढ़ाये जाने, मानदेय की धनराशि में वृद्धि किये जाने, ब्लाक प्रमुखों को कार्य संचालन में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक राजेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के संरक्षक श्री गोविन्द सिंह दानू, डा. हरीश बिष्ट, श्री दर्शन सिंह दानू आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
राजनीति

प्रदेश कांग्रेस में राजेश राजा, बीरेंद्र, बचन व मानसिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने दो प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश सचिवों को दायित्व सौंपे हैं। नए आदेशों में राजेश सिंह राजा कोली व बीरेंद्र सिंह कोली को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मान सिंह कोली व बचन सिंह कोली को प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। ...

Continue Reading