Author Posts
Slider

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण देहरादून सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण कर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सिडकुल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अनुसंधान एवं नियोजन खंड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या देहरादून शहर के लिए लगातार गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसका स्थायी समाधान केवल तात्कालिक जल निकासी से नहीं, बल्कि शहर में वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित ड्रेन

Continue Reading
अपराध

मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना

जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व सैनिक पिता को कीटनाशक पिलाने के बाद बेटे ने भी कीटनाशक गटक लिया। घटना में पिता की घर पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से कीटनाशक की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद कर जांच शुरू कर दी है। थाना थलीसैंण प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नेगी के अनुसार, मरोड़ा निवासी बिगारी सिंह (53) का अपने पिता बख्तावर सिंह (85) के साथ पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात कहासुनी के बाद बिगारी ने अपने पिता को कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद वह घबरा गया और उसने भी कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण बिगारी सिंह को थलीसैंण अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. रवि सैनी के मुताबिक, बिगारी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत ह...

Continue Reading
Slider

एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति

एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति, 78 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं की प्रक्रिया पूरी पौड़ी में लगभग 1.8 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूर्ण पौड़ी ; जनपद पौड़ी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जनपद के कुल 2,31,350 घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं में से 1,82,370 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। इस तरह अब तक 78 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। जनपद में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 2,31,350 घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं में से 1,82,370 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। इनमें आईओसीएल के 1,21,756, बीपीसीएल के 37,593 तथ...

Continue Reading
Slider

कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड मेडिकल, पुलिस और अग्निशमन सेवाओं के लिए 108 नंबर से लगभग हर कोई परिचित है, लेकिन उत्तराखंड में 104 हेल्थ हेल्पलाइन पिछले एक दशक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, शिकायत निवारण और लाभार्थियों की सक्रिय निगरानी का अहम माध्यम बन गई है। खास बात यह है कि यह व्यवस्था केवल नागरिकों की कॉल का जवाब नहीं देती, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक खुद पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का फॉलोअप भी करती है। स्वास्थ्य निदेशालय, देहरादून में संचालित 104 कॉल सेंटर अब तक एक करोड़ 38 लाख से अधिक स्वास्थ्य संबंधी कॉल कर चुका है। यह व्यवस्था राज्य के सभी 13 जिलों में 27 स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों से जुड़े लाभार्थियों तक पहुंच बना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं ...

Continue Reading
अपराध

चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल

देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल बसंत विहार में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचिंग का आरोपी घायल पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, तमंचा और लूटी गई चैन बरामद बसंत विहार में पुलिस की जवाबी कार्रवाई, पैर में गोली लगने से चैन स्नैचिंग का आरोपी घायल बिना नंबर स्कूटी पर भाग रहे बदमाश से मुठभेड़, चोरी की एक्टिवा और तमंचा बरामद 14 अगस्त की चैन स्नैचिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, लूटी गई चैन भी बरामद देहरादून में पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा, मुठभेड़ में आकाश उर्फ तमंचा घायल बसंत विहार मुठभेड़ में घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद

Continue Reading