Author Posts
Slider

15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम

देहरादून  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति साझा की गई तथा राजनीतिक दलों को प्रारूप-9, 10, 11ए और 11बी की सूचियां भी सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि 13 अगस्त तक जिले में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 39,025 नागरिकों ने प्रारूप-6 में आवेदन किया है। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 में 10,235 दावे/आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जबकि मतदाता सूची में विवरण संशोधन के लिए 10,718 नागरिकों ने प्रारूप-8 में आवेदन प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारूप-7 के तहत प्राप्त सभी आपत्तियों पर संबंधित बीएलओ द्वारा संबंधित व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नोटिस तामील कराया जाएगा। नोटिस प्राप्त ह...

Continue Reading
Slider

अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

  देहरादून,कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें कई शिकायतों का मौके  पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ करना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाए। शिकायतकर्ता प्रस्तुत शिकायत में तहसील विकासनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत पापड़ियांन में ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2023 से 2026 तक आपदा के अंतर्गत किए गए कार्यों में कथित फर्जीवाड़े एवं अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन...

Continue Reading
Slider

स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला

  देहरादूनः प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सभी सरकारी तथा अर्द्धसरकारी व निजी संस्थानों में आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे के रौनक फिजाओं को बासंती रंग से रंगीन करती रही। रंग दे बसंती चोला जैसे देशभक्ति के गीतों से दिशाएं गूंजती रही। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड कार्यालय में देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। इस अवसर पर प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा एच.सी.एस. मार्तोलिया ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्राधिकरण के साथ आम जनमानस को भी इस विशेष अवसर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आजादी जश्न के साथ ही अपने दायित्वों को लेकर सभी से सजग रहने की बात कही। प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा अन्य संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहरण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक...

Continue Reading
Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया तथा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम...

Continue Reading
Slider

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

देहरादून, दिनांक 15 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपदवासियों एवं कलेक्ट्रेट परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में हजारों देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को बनाए रखना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम...

Continue Reading