मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं मिलीं; कार्रवाई के निर्देशदेहरादून 11 अगस्त,2026 आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने तथा औषधि विक्रय से संबंधित वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मसूरी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में ‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत किए गए निरीक्षण में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा एवं औषधि निरीक्षक विनोद जुगलान शामिल रहे। टीम ने मेडिकल स्टोरों में औषध
Continue ReadingRaath Samachar
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ, 13 अगस्त की रात्रि तक फार्म-6, 7 एवं 8 अनिवार्य रूप से अपलोड करेंः डीएम देहरादून, दिनांक 11 अगस्त 2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अुनरूप पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 को 13 अगस्त 2026 की रात्रि तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस
Continue Readingबीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किए बाबा केदार के दर्शन, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की की कामना* *अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा,श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक कहा चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना है हमारा लक्ष्य* *श्रद्धालुओं को ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी, शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्यवाही-हेमंत द्विवेदी* *देहरादून*: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गौरीकुंड से पैदल यात्रा मार्ग करते हुए केदारनाथ पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के बाद यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग की व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक भी जाना। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उन्हें बत
Continue Readingमुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार योजना के तहत 1132 सौर ऊर्जा संयंत्रों के जरिए 210 मेगावाट क्षमता सौर उर्जा का उत्पादन देहरादून। उत्तराखंड के मूल निवासियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (एमएसएसवाई) राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ ही हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रही है। योजना के तहत जून माह तक 210 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिससे 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 250 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य प्रदान किया है। योजना के अंतर्गत स्थानीय निवासियों द्वारा 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा र...
Continue Readingविकासखंड पौड़ी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं वीवीजी-रामजी योजना को लेकर बैठक आयोजित ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र, स्रोत पर ही होगा गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण पौड़ी: विकासखंड पौड़ी सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं वीवीजी-रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को योजनाओं के उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। पेयजल एवं स्वच्छता समन्वयक स्वजल प्रमोद बहुगुणा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़ा संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकलने वाले गीले और सूखे...
Continue Reading
