महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित गुमखाल से सतपुली एनएच 119 (नया एनएच-534) पर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में हुई कार्यवाही प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने के एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक...
Continue ReadingRaath Samachar
सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर आयोजित की जायेगी परीक्षा देहरादून, सूबे के बेरोजगार युवाओं के लिये खुशखबरी है। प्रदेश के सहकारी बैंकों में शीघ्र ही भारत सरकार के उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिये। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहकारिता विभाग के अंतर्गत जिला सहकारी बैंकों एवं राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 एवं 3 के कुल रिक्त 177 पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। जिसमें वर्ग-1 के अंतर्गत वरिष्ठ शाखा प्र...
Continue Readingदेहरादून, राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जायेगा। इसके लिये दोनों संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त करने के उपरांत ठोस प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखा जायेगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों के पैकेज में सुधार एवं राज्य के कुछ बड़े हॉस्पिटल्स को इम्पैनल किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेशवासियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर किया जायेगा। जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये परिवार रजिस्टर की नकल को भी मान्य किये जाने हेतु प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने गोल्डन कार्ड धारकों को उपचार में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाध...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने पुरोला, उत्तरकाशी में लगभग ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 35 योजनाओं का लोकार्पण तथा 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरोला स्थित खेल मैदान के उच्चीकरण , मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर के सौंदर्यकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला - नौगांव मोटर मार्ग डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड तक बाईपास का निर्माण एवं मोरी के पट्टी गडूगाड़ के देवजानी ओरा से केदरकांठा तक पर्यटक क्षेत्र के घोषित किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा लोकार्पण एवं शिल...
Continue Readingएग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025" महोत्सव की जोर-शोर से तैयारी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, 14-15 जून को देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन देहरादून, 09 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले "एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025" महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर शौचालय, पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव 14 और 15 जून 2025 को देहरादून के गढ़ीकैंट...
Continue Reading
