Author Posts
युवा जगत/ शिक्षा

कंडोलिया थीम पार्क से योग का प्रसारण, घर बैठे जुड़ें यूट्यूब चैनल पर

कंडोलिया थीम पार्क से योग का प्रसारण, घर बैठे जुड़ें यूट्यूब चैनल पर 28 से 31 मई तक कंडोलिया मैदान में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक होगी लाइव स्ट्रीमिंग Directorate Ayurved Uttarakhand यूट्यूब चैनल पर देखें लाइव 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 28 मई से 31 मई 2025 तक कंडोलिया थीम पार्क, पौड़ी में लाइव स्ट्रीमिंग योग (21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक यह योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसे आमजन विभागीय यूट्यूब चैनल Directorate Ayurved Uttarakhand पर लाइव देख सकेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस योग सत्र में ऑनलाइन प्रतिभाग करें और अपने दैनिक जीवन में योग को श...

Continue Reading
उत्तराखंड

पीएम किसान सम्मान निधि से पात्र किसान वंचित न रहे

किसी भी गांव में न हो पेयजल संकट की समस्या, अधिकारी रखें विशेष ध्यान : डीएम   जिलाधिकारी ने की पेयजल और किसान योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पेयजल संकट और पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जिन गांवों को पेयजल समस्या हेतु चिन्हित किया गया है, वहां नियमित रूप से पानी के टैंकर भेजा जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल को लेकर आ रही जन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लें और उनका निस्तारण हमारी प्राथमिकता हो। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पेयजल की समस्या है वहां ग्राउंड सर्वे कराया जाय ताकि पेयजल की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। साथ ही उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों क...

Continue Reading
उत्तराखंड

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान समारोह के माध्यम से अमर उजाला प्रतिवर्ष हमारे राज्य के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के साथ ही इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरतंर प्रयासरत है। सरकार द्वारा क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी सरकारी विद्यालयों में एन.सी.ई.आर....

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

सजग प्रशासन; विनम्र डीएम; त्वरित निर्णय

देहरादून: सीएम की प्रेरणा से, डीएम सविन बंसल निर्बल, असहायों की उम्मीद बन गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर बस्ती स्थित बालवाड़ी को पुनजीर्वित कर जहां गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं को आखर ज्ञान एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु कार्य कर रही दिव्य दिव्यांग महिला की हौसला बढाया है। वहीं अब बालवाड़ी को विद्युत कनैक्शन जिला प्रशासन के खर्चे पर सयोंजन कराया है। इससे बस्ती के बच्चों महिलाओं के पठन-पाठन के लिए इस भीषण गर्मी में कूलर एंव पंखे की सुविधा मिलेगी। बालवाड़ी संचालिका दिव्यांग महिला ने 20 मई को डीएम ने मिलकर बालवाड़ी को विद्युत कनेक्शन लगाने का अनुरोध किया जिस पर अगले ही दिवस में प्रशासन द्वारा सभी औचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बालवाड़ी में विद्युत कनेक्शन सयोंजन कर दिया है। असहाय बालवाड़ी अब महक उठी है जंहा दिव्य दिव्यांग महिला  बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, जनता दिवस में आई थी दिव्य...

Continue Reading
Slider

20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24ग्7 तैनात कार्मिक

देहरादून: मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 26 मई तक पेयजल की 104 शिकायतें मिली है, जिसमें से 96 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। पेयजल जल समस्याओं के निस्तारण हेतु संचालित कंट्रोल रूम को वार्ड-93 बडोवाला से सागर सिंह ने पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

Continue Reading