Author Posts
Slider

सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान

देहरादून, देहरादून जनपद के ब्लाक सहसपुर और विकास नगर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना किसानों के लिए समृद्धि का नया द्वार खोल रही है। परम्परागत खेती में सीमित उत्पादन और कम आय से जूझ रहे किसानों को अब हाईब्रिड धान बीजों के प्रयोग से बेहतर उत्पादन और अधिक आय का लाभ मिल रहा है। कृषि विभाग की इस अभिनव पहल ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक खेती के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ाया है। वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सहसपुर एवं विकास नगर की 20 ग्राम पंचायतों के 70 किसानों को 28 कुंतल हाइब्रिड धान बीज वितरित किए गए। योजना के तहत 70 हेक्टेयर कृषि भूमि को परंपरागत खेती से हाइब्रिड धान उत्पादन क्षेत्र में परिवर्तित किया गया, जिसके परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे। पहले किसान एक हेक्टेयर भूमि से लगभग 45 कुंतल धान उत्पादन प्राप्त करते थे और उन

Continue Reading
Slider

बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने ली जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक साइबर अपराध एवं डिजिटल बैंकिंग की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश   पौड़ी: कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विभिन्न बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों के साथ वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार एवं ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा पर्यटन विभाग से संचालित स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे

सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए नामिका अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त एक पद के लिए नामिका अधिवक्ता आबद्ध किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिला कार्यालय की ओर से इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने वाले अधिवक्ता अपना पैनल प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन विधि परामर्शी निर्देशिका में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 शाम पांच बजे तय की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला कार्यालय ने इच्छुक अधिवक्ताओं से निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Continue Reading
Slider

‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा

राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में समस्त राशनकार्ड धारकों को शासन के निर्देशानुसार सभी राशनकार्ड एवं उनमें दर्ज प्रत्येक यूनिट की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘मेरा केवाईसी ऐप’ जारी किया गया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड होना आवश्यक है। साथ ही आधार कार्ड से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रहेगा, क्योंकि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए स्मार्टफोन का कैमरा बेहतर गुणवत्ता का होना चाहिए तथा इंटरनेट कन...

Continue Reading
Slider

विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO

अशोक जोशी ने संभाली जनपद के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस पौड़ी: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक अशोक जोशी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। वह लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास संबंधी पदों पर कार्य कर चुके हैं। अशोक जोशी उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं। वे लंबे समय से राज्य के विभिन्न जनपदों में प्रशासनिक एवं विकास संबंधी जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। वह नैनीताल तथा उधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। बाद में उन्हें दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी विकास विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी। प्रशासनिक कार्यों में उनकी पहचान शांत, समन्वयकारी एवं विकास कार्यों पर फोकस रखने वाले अधिकारी क...

Continue Reading