मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी जन शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और संबं...
Continue ReadingRaath Samachar
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच, बजट व्यय की समय सीमा तय शिक्षकों की पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिये निर्देश देहरादून, राज्य में समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिये केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत बजट समय पर व्यय न करने पर विभागीय मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुये भविष्य में नियत समय पर स्वीकृत धनराशि खर्च करने को कहा। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के लिये निर्धारित राज्यांश भी व्यय करने के निर्देश दिये। विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा। सूबे के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा की विभिन...
Continue Readingपौड़ी: विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में मानव तस्करी के विरुद्ध जनजागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा 31 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सभागार (लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट), पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को इससे संबंधित कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी देना है। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, इसकी पहचान, पीड़ितों के अधिकार, कानूनी संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता तथा मानव तस्करी की रोकथाम में समाज और नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। जिला...
Continue Readingराज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक में लिये गये कई अहम निर्णय बैठक में आधा दर्जन कार्यक्रमों पर विभाग ने दिया प्रस्तुतिकरण देहरादून, सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये तथा 12वीं बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन दिया गया। उच्च शिक्षा के अंतर्गत एनईपी-2020 के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने की सहमति बनी। इसके अलावा देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय माॅडल अधिनियम एवं समर्थ पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये उ...
Continue Readingहरेला महाभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान जिलाधिकारी के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा पौड़ी: हरेला महाभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में पर्यावरण संरक्षण के साथ जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में औषधीय उद्यान विकसित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य औषधीय पौधों का संरक्षण, आयुर्वेद के प्रति जनजागरुकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में औषधीय उद्यान स्थापित किए जा रहे हैं। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालय द्वारा कुल ₹1.70 लाख की राशि उपलब्ध कराकर औषध...
Continue Reading
