रुद्रप्रयाग जिले से दुखद खबर आई है। यहां सिल्ला.ब्राह्मण गांव में शनिवार रात को गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि गत रात गुलदार बच्ची को घर के आंगन से उठाकर ले गया। घटना की सूचना मिलते हुए सारे गांव गावं वालों ने खोजबीन शुरू की। देर रात को घर से काफी दूरी पर बच्ची का शव बरामद किया गया। वन विभाग व प्रशसन को सूचना दी गई है।
Continue ReadingRaath Samachar
कहा - मुख्यमंत्री ने खोले हैं वार्ता के द्वार रुद्रप्रयाग । पूर्व दर्जाधारी व भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर उच्च स्तरीय समिति गठित किए जाने के बाद अब तीर्थ- पुरोहितों व हक - हकूकधारियों से अपना आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वार्ता के द्वार खोले हैं। केदारघाटी के भ्रमण के दौरान अजेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड के मसले पर गंभीर हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर किसी भी पक्ष की शंकाओं को दूर करने और सकारात्मक सुझावों के लिए मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि विगत दिवस मुख्यमंत्री के केदार घाटी के प्रस्तावित दौरे के दौरान तीर्थ - पुरोहितों के संगठनों मुलाकात भी प्रस्तावित थी। मगर प्रदेश के कुछ स्था...
Continue Readingजवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण (सतपुली) जनपद पौड़ी गढ़वाल प्रवेश परीक्षा-2021 आगामी 11 अगस्त, 2021 को जनपद के सभी 15 विकासखंडों के 15 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में जनपद के कुल 02 हजार 678 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण पौड़ी गढ़वाल रूप चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में यह परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होनी थी, किन्तु कोविड-19 के चलते स्थगित हो गयी थी। उन्होंने कहा कि अब यह परीक्षा आगामी 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है या अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि यह जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अन्तर्गत स्वतंत्र निकाय नवोदय विद्यालय समिति के अधीन संचालित एक आवासीय विद्यालय है।...
Continue Readingदेहरादून उत्तराखण्ड में पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज सैन्यधाम हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर साथ में चल रहे राजस्व, वन, सैन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सैन्यधाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सैन्यधाम हेतु आवंटित भूमि का म्यूटेशन और हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थल का मौका मुआयना करते हुए वस्तुस्थ्ति का जायजा लिया तथा इस सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। सम्बन्धित अधिकारियों ने भूमि के सर्वे और सीमांकन का विवरण प्रस्तुत करते हुए सैन्यधाम की कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सदर देहरादून को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सैन्यधाम के निर्माण की प्रगति तेजी से...
Continue Readingखटीमाः मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का खटीमा नगर में जगह-जगह पर आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वही इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने 111 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का जहाँ शिलान्यास किया।साथ ही खटीमा में नर्सिंग फार्मेसी कॉलेज व क्रोक्रोडायल सफारी पार्क बनाये जाने की सीमान्त जनता को सौगात दी।साथ ही नानकमत्ता उप तहसील को पूर्ण तहसील के दर्जा दिए जाने की सीएम पुष्कर धामी ने बात कही। खटीमा विधायक पुष्कर धामी ने 4 जुलाई को राज्य के 11 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।सीएम बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा खटीमा पहुँचने पर खटीमा की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। खटीमा में विभिन्न स्थानों पर बने स्वागत द्वारों पर सीमान्त क्षेत्र की जनता व महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में अपने प्रदे...
Continue Reading
