Author Posts
Sliderउत्तराखंड

प्रत्येक गोल्डन कार्ड धारक को मिले योजना का समुचित लाभः डा धन सिंह रावत

प्रत्येक गोल्डन कार्ड धारक को मिले योजना का समुचित लाभः डा धन सिंह रावत -राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सचिवालय में ली उच्च स्तरीय बैठक - योजना के निर्बाध संचालन को लेकर दिए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश देहरादूनः राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के निर्बाध संचालन हेतु स्वास्थ्य मंत्री ने शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। यहां उन्होंने लाभार्थियों को समुचित व्यवस्था मुहैया कराने के ठोस इंतजामों की व्यवस्था फोकस करने के भी निर्देश दिए। सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार के साथ ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आदि ने राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना की बेहतरी को लेकर मंत्रणा की।...

Continue Reading
Slider

थलीसैण उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को 214 करोड़ स्वीकृत

थलीसैण उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को 214 करोड़ स्वीकृत 50 शैय्यायुक्त अस्पताल में मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत बोले लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे शहरों के चक्कर देहरादून, राज्य सरकार ने उप जिला चिकित्सालय थलीसैण में ढांचागत सुविधाओं के विकास एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिये 214 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इससे दूरस्थ क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी को उच्च स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा, साथ ही लोगों को हर बीमारी के उपचार के लिये हायर सेंटर का रूख नहीं करना पडेगा। पौड़ी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र के थलीसैण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने के बाद अब राज्य सरकार ने इसके लिये 214.7 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। जिससे 50 शैय्यायुक्त इस स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला अस्पताल के मानकों के अनुसार संसाधन सम्पन्न किया ज...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा परिणाम घोषित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी विद्यार्थी आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ अपने जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा जिन विद्यार्थियों का परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, वे निराश न हों, यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। यह स्वयं को और बेहतर बनाने, आत्ममंथन करने और नए सिरे से आगे बढ़ने का अवसर है । असफलता भी सफलता की राह का एक महत्वपूर्ण चरण होती है।

Continue Reading
Slider

वित्तीय प्रदर्शन में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने, स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि, बकाया ऋण को संतुलित करने और सरकारी गारंटियों के प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर निवेश ने भी राज्य की रैंकिंग को और मजबूती प्रदान की है। सुशासन में भी उत्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

उत्तरजन टुडे  सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन

"अपनी जड़ों से जुड़े रहें" – बंशीधर तिवारी "पहाड़ कैसे हों आबाद?" विषय पर विचार मंथन देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी जन्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके विकास में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि भले ही सकारात्मक पलायन हो रहा हो, फिर भी व्यक्ति को अपनी मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए। बंशीधर तिवारी उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा आयोजित "पहाड़ कैसे हों आबाद?" विषयक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पलायन को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीमांत गांवों को पुनः बसाने के प्रयास हो रहे हैं। विगत तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि...

Continue Reading