Author Posts
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर

देहरादून के केदारपुरम क्षेत्र में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन बाहर से भले ही एक साधारण परिसर प्रतीत होता हो, लेकिन इसके भीतर कदम रखते ही यह एहसास गहराने लगता है कि यह स्थान केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि टूटे विश्वासों को संजोने, बिखरी ज़िंदगियों को सहारा देने और नई शुरुआत का साहस जगाने की एक जीवंत कोशिश है। यहाँ हर चेहरा एक कहानी कहता है-किसी की आँखों में छूटा हुआ बचपन है, किसी की खामोशी में पीड़ा की टीस, तो किसी की मुस्कान में नए जीवन की उम्मीद। यह वह सुरक्षित आश्रय है, जहाँ परित्यक्त और बेसहारा महिलाओं तथा अनाथ बच्चों को सिर्फ छत नहीं मिलती, बल्कि अपनापन, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का हक़ मिलता है। नारी निकेतन की हर सुबह यह भरोसा लेकर आती है कि अंधेरे के बाद रोशनी अवश्य आती है और हर जीवन दोबारा संवर सकता है। माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा और द...

Continue Reading
Slider

कथियान में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग

देहरादून:देश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज कथियान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1086 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शिविर में ही लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं। शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई गईं...

Continue Reading
खेल

Cross-country race

क्रास कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम पौड़ीः हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की क्रॉस कंट्री दौड़ डॉ बीजीआर परिसर पौड़ी में सम्पन्न हुई। जिसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर, डीएवी कालेज देहरादून, राठ महाविद्यालय पैठाणी व डा. बीजीआर परिसर पौड़ी की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्रास कंट्री दौड़ को परिसर निदेशक प्रोफेसर उमेश चन्द्र गैरोला ने हरी झण्डी दिखा कर टेका रोड़ पर दौड़ का शुभारम्भ किया। महिला वर्ग में प्रथम ख़ुशी बिष्ट, द्वितीय विनीता व ममता तृतीय स्थान पर रही (सभी बिड़ला परिसर श्रीनगर)। पुरुष वर्ग में दिगम्बर सिंह प्रथम बीजीआर परिसर पौड़ी, नितिन डीएवी कालेज देहरादून द्वितीय व कुलदीप सिंह बिड़ला परिसर श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहे। परिसर निदेशक प्रोफेसर गैरोला व प्राचार्य राठ महाविद्यालय डॉ जीतेंद्र नेगी ने विजई खिलाडियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए। क्रीड़ा सचिव डॉ विपुल सिंह...

Continue Reading
Slider

सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3.22 लाख से अधिक नागरिकों को मिला सीधा लाभ उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से शिकायत निस्तारण, सेवा वितरण और योजनाओं का अभूतपूर्व क्रियान्वयन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित जनसेवा का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी 13 जनपदों में लगातार जनसेवा शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आज 19 जनवरी 2026 तक प्रदेशभर में कुल 395 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 3 लाख 22 हजार 585 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इन शिविरो...

Continue Reading
Slider

सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम देहरादून,  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रत्येक प्रकरण को पूर्ण गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन मुख्यमंत्री स्तर की प्राथमिक शिकायत निवारण व्यवस्था है, ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली त...

Continue Reading