Author Posts
Slider

मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद

पौड़ी: जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने सहभागिता करते हुए आगामी बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा जनहितकारी बजट तैयार करना है, जो प्रदेश की जमीनी आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण का रोडमैप है, जिसमें प्रत्येक वर्ग की भागीदा...

Continue Reading
उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी

शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी दिल्ली व आंध्र प्रदेश में शिक्षा से जुड़ी सफल योजनाओं का करेंगे अध्ययन देहरादून, 24 फरवरी 2026 सूबे के उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधायकों व संबंधित विभागीय अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राज्यों में एक्सपोजर विजिट पर जायेगा। अध्ययन भ्रमण के तहत दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा जबकि आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न सफल योजनाओं एवं नवाचारों का अध्ययन किया जायेगा, ताकि भविष्य में प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योजनाओं को लागू किया जा सके। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास को लेकर निंरतर प्रयासरत है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को केन्द्र में रखकर ...

Continue Reading
Slider

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज मुख्य विकास अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश पौड़ी: सतपुली-बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को सफल एवं भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल अनिवार्य रूप से स्थापित करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

नीलकंठ महादेव में होगा स्थापित आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र

धामी सरकार का बड़ा कदम, नीलकंठ महादेव में आधुनिक पार्किंग और 2 बेड का आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र होगा स्थापित बहुमंजिला पार्किंग में 500 से अधिक वाहनों की क्षमता, यातायात दबाव होगा कम, तीर्थ सीजन के दौरान अव्यवस्था और जाम की समस्या से भी मिलेगी राहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल नीलकंठ महादेव मंदिर में बहुप्रतीक्षित बहुमंजिला पार्किंग निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। आज राज्य सचिवालय में आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में नीलकंठ में बन रही बहुमंजिला पार्किंग की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में धीरेन्द्र...

Continue Reading
Slider

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

v होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए पौड़ी 22 फरवरी 2026: होली पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा एवं औषधि) पी. सी. जोशी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर दूध, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, नमकीन, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक व जूस सहित कुल 156 नमूने जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि अब तक प्राप्त 81 जांच रिपोर्टों में 16 नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। ऐसे मामलों में संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। शेष नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य टीम द्वारा आज भी व...

Continue Reading