Author Posts
उत्तराखंड

16 एस.डी.जी एचीवर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

16 एस.डी.जी एचीवर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित। नैनीताल, देहरादून और उत्तरकाशी जनपद को भी किया गया सम्मानित। अग्रगामी 2.0’ और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखण्ड 2023-2024 का भी सीएम ने किया लोकार्पण । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एस.डी.जी एचीवर अवार्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। पिछले वर्ष के एसडीजी अवॉर्ड से पुरस्कृत व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा की जा रही अभिनव पहलों की पुस्तक ‘अग्रगामी 2.0’ और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखण्ड 2023-2024 का लोकार्पण भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया। सी०पी०पी०जी०जी० द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जारी जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग में नैनीताल जनपद ने प्रथम स्थान, देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे, तीनों जनपदों के मुख्य व...

Continue Reading
उत्तराखंड

महिला कवयित्रियों ने तालियां बटोरी

देहरादून। हिमालय विरासत न्यास, उत्तराखंड द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर आज एक महिला कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला कवयित्रियों ने अपनी देशभक्ति कविताओं से खूब शमा बाँधा और दर्शकों की तालियां बटोरी। डालनवाला स्थित 'रचना संसार' सभागार में साहित्य संस्कृति एवं कला के लिए समर्पित संस्था 'हिमालय विरासत न्यास' द्वारा शहीदों की स्मृति में एक महिला कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे कवयित्रियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, सैनिकों की शहादत, सीमा पर तैनात बीर जवानों, तीलू रौतेली और गौरा देवी आदि पर गढ़वाली में कविताएं प्रस्तुत की गई। कवियत्री बिना कंडारी ने अपनी कविता में सीमा पर तैनात वीर जवानों को संबोधित कविता में कहा- 'हे मातृभूमि का पैरोंकारो! तुम्हारी ज्वांन आंख्यों मा, नींद का बजाय देश रक्षा का स्वीणा।' कवयित्री प्रेमलता सजवान ने शहीदों को समर्पित कविता में कहा- 'नमन तुमथे हे...

Continue Reading
Slider

#DhamiKe3SaalBemisaal ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, X पर टॉप ट्रेंड बना

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्षों के कार्यकाल को जनता ने सराहा धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों पर जनता की मुहर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। #DhamiKe3SaalBemisaal हैशटैग के साथ हजारों लोगों ने ट्वीट किए और धामी सरकार को सेवा, सुशासन और विकास के इन तीन वर्षों के लिए शुभकामनाएँ दीं। आज दोपहर #DhamiKe3SaalBemisaal हैशटैग तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड करने लगा। देखते ही देखते अनेक ट्वीट्स और पोस्ट्स के साथ यह हैशटैग टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। लोग उत्तराखंड सरकार की विभिन्न उपलब्धियों—इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, धार्मिक पर्यटन, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन—को लेकर अपने विचार साझा कर रहे थे। जनता का अभूतपूर्व समर्थन ...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड में सीएम धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे: पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मैदान से लेकर पहाड़ तक, हर जगह उत्साह और ऊर्जा का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। देहरादून से लेकर राज्य के दूरस्थ गांवों तक जश्न का माहौल बना रहा। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग—सभी वर्गों ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को साझा किया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में सरकार की तीन वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में राज्य के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय...

Continue Reading
Slider

तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। एक समर्पित मंच के माध्यम से उनके रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए, सरकार एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। उपनल एवं संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति के लिए शीघ्र ही एक ठोस नीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा, दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाएंगे। सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की जोशपूर्ण उपस्थिति रही। मुख्यम...

Continue Reading