देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर आयोजित बैठक में मौजूद आयुष्मान योजना, स्वास्थ्य, खाद्य एवं पूर्ति व पंचायत विभाग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक अतुल जोशी ने कहा कि मा स्वास्थ्य मंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में जिन जनपदों में आयुष्मान कार्ड बनने का प्रतिशत अपेक्षा से है वहां पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्राधिकरण के साथ ही स्वास्थ्य, खाद्य व पंचायत विभाग के संयुक्त प्रयास निश्चित रूप से बेहतर परिणाम ला सकते हैं। लक्ष्य यह है कि प्रदेश के हर एक व्यक्ति को आयुष्मान से जोड़ा जाए। साथ ही सरकारी अस्पतालों की उपयोगिता को बढ़ाया जाना है। उन्होेंने राशन कार्ड व आधार कार्ड संबंधी दिक्कतों के निस्तारण में सहयोग पर जोर दिया। कहा कि हर स्तर पर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह ...
Continue ReadingRaath Samachar
। वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में छोटी-छोटी तलैया बनाई जाए। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ही लोगों की आजीविका को बढ़ाने के हों प्रयास। मुख्यमंत्री ने जलागम प्रबन्ध निदेशालय में जलागम की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जलागम प्रबन्ध निदेशालय इन्द्रानगर में जलागम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रारंभिक चरण में राज्य की दो नदियों को चिन्हित कर उनके पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसमें एक नदी गढ़वाल मण्डल से और एक नदी कुंमाऊ मण्डल से चुनी जाय। वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में छोटी-छोटी तलैया बनाई जाए, इसमें जन सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ही लोगों की आजीविका को बढ़ाने की दिशा में जलागम विभाग द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारि...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जनपद संचालित विभिन्न कोचिंग सेन्टर एवं ऐसे भवन जिनके बेसमेंट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियां के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटर एवं ऐसे भवन जिनके बेसमेन्ट में विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियाँ संचालित हो रही है, की जाँच भवन उप-नियमों और सुरक्षा संबंधी अन्य मानकों/ नियमों के आलोक में शीर्ष प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने एमडीडीए, पुलिस, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कोचिंग सेन्टर का निरीक्षण कर मानकों जांच करें। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों के भविष्य एवं मेहनत को ध्यान में रखते हुए युद्धस्तर पर पुनः अभियान चलाते हुए जनपद ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट। राज्य की लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में की चर्चा। अलकनंदा एवं भागीरथी नदी घाटी में प्रस्तावित 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य वाली परियोजनाओं को प्रारंभ किये जाने की अनुमति प्रदान करने का किया अनुरोध। उत्तराखण्ड में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर प्रस्तावित परियोजनाओं के निर्माण की भी अनुमति दिये जाने का किया अनुरोध। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए जल एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं और जल विद्युत परियोजनायें राज्य की सकल घरेलु उत्पाद में वृद्धि का मुख्य कारक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विद्युत ऊर्जा की मांग की पूर्ति के लिए खुले बाजार से प्...
Continue Readingशत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने को जागरूकता पर जोर जनपद में 1.98 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष बने 68 फीसद आयुष्मान कार्ड आधार लिंक मोबाइल नबर का अपडेशन न होने से हो रही दिक्कत देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रूद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत छूटे हुए लाभार्थियों का शत प्रतिशत कार्ड बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर स्व-पंजीकरण के माध्यम से अधिकाधिक कार्ड बनवाने, आधार में लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मर्ताेलिया ने बताया कि स्वास्थ्य अहम विषय है, जिसको देखते हु...
Continue Reading
