श्री केदारनाथ धाम मार्ग पर हुई विनाशकारी बादल फटने की घटना के बाद पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति और पीपल फॉर एनिमल्स उत्तराखंड के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिवृष्टि के कारण आपातकालीन स्थिति के बादअब तक नागरिकों तथा पशु कल्याण संगठनों की मदद से हजारों पशुओं की जान बचाई जा चुकी है। कहा कि पीपल फॉर एनिमल्स उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2013 की भांति यात्रा मार्ग में फंसे हुए पशुओं को अविमुक्त करने के कार्य में सराहनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केदारघाटी में आपातकालीन निकासी हेतु हजारों यात्रियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया। हालांकि मार्ग में कई घोड़े फंसे हुए हैं इनमें विशेष रूप...
Continue ReadingRaath Samachar
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में लोक गीतकार श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने शिष्टाचार भेंट की।
Continue Readingयोजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी: सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री ने सचिव समिति को किया सम्बोधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बने विस्तृत एक्सन प्लान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। श्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। तीन घण्टे तक चली इस बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित से जुडी योजनाओं के नीति-निर्धारण और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने में सचिवगणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सचिव सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। शासन और प्रशासन एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। राज्य के हर क्षेत्र में विकास के साथ ही, लोगों का जीवन स...
Continue Readingआयुष्मान योजनाः नव-सूचीबद्ध अस्पताल प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण प्रदेश भर से कुल 18 अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर आयुष्मान योजना के अंतर्गत नव-सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही योजना संचालन के निर्धारित मानकों के अनुपालन के प्रति गंभीरता बरतने की अपील की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम अस्पताल प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए निदेशक वित्त अभिषेक कुमार आनंद ने कहा कि सूचीबद्धता के साथ ही योजना के सभी मानकों को फॉलो किया जाना स्वाभाविक रूप से जरूरी है। योजना के जनहित में बेहतर संचालन की सभी अस्पतालों से अपेक्षा की जाती है। उन्होंने योजना के मानकों के बारे में जानकारियां दी। कहा कि योजना का लाभ आम जन को सुलभ हो। निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया ने योजन...
Continue Readingस्तनपान शिशु को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। डॉ. आस्था अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून हरिद्वार: स्तनपान एक प्राकृतिक और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो नवजात शिशुओं के स्वस्थ विकास और वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है। एक शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में, मैं आपको स्तनपान के फायदों और इसके सही तरीके के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहूंगी। स्तनपान का पहला और सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह शिशु को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। मां के दूध में विटामिन, खनिज, प्रोटीन और एंटीबॉडीज होते हैं जो शिशु की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और उसे विभिन्न बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा, मां का दूध शिशु के पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है और उसे यह आसानी से पच जाता है। स्तनपान शिशु और मां दोनों के लिए लाभकारी है। शिशु को मां के साथ शारीरिक संप...
Continue Reading
