विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था जल्द बनेगा भारतः त्रिवेंद्र हरिद्वार सांसद ने उद्योगपतियों व्यापारियों एवं कारोबार से जुड़े हुए प्रमुख व्यक्तियों के सम्मेलन को किया संबोधित हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था व 5 ट्रिलियन इकोनामी वाला देश बनेगा। यह बात उन्होंने उद्योगपतियों व्यापारियों एवं कारोबार से जुड़े हुए प्रमुख व्यक्तियों के सम्मेलन में कही। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा मध्य हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार का यह बजट भारत के 5 ट्रिलियन इकोनामी बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए उद्योगों का भाड़ा खर्च 20ः से घटकर 9ः पर लाने का लक्ष्य तय किया है। ...
Continue ReadingRaath Samachar
केदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए करीब 373 यात्री चौमासी ट्रैक पर रवाना 110 यात्री सुरक्षित पहुंचे चौमासी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए यात्रियों 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ में सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उधर रामबाड़ा चौमासी ट्रैक से एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ द्वारा 110 या...
Continue Readingदेहरादून, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित, और सुरक्षित हो तथा यात्रियों एवं स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को कोई समस्या न हो इस व्यवस्था पर कार्य किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने यात्रा ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से जुड़े चारधाम यात्रा जनपद से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हितधारकों की समस्याओं को सुना तथा चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाऐ जाने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किए गए। आयुक्त गढवाल मण्डल की अध्यक्षता में आयेाजित बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों एवं धामो हेतु यात्रियों के पंजीकरण के सम्बन्ध मे विचार विमर्श । यात्रा मार्गों एवं धामों में स्थित होटलो, धर्मशालाओ, गेस्ट हाउसों में र...
Continue Readingकेदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ले रहे रेस्क्यू एवं सर्च अभियान के पल-पल की जानकारी चिनूक और एमआई से आज सुबह 133 से लोग अब तक एयरलिफ्ट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निकट परिवेक्षण में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा क...
Continue Readingदेहरादून। बीते दिनों अतिवृष्टि से टिहरी के बूढ़ाकेदार में भारी नुकसान हुआ है, पूरा गाँव भूस्खलन की चपेट में आया है, जिसके चले लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी, देहरादून की मदद से आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी। उन्होने कहा की आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद की जा रही है और इसके साथ ही सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट में की गई मदद प्रभावितों को बल प्रदान करती है और उनके दुखों पर मरहम लगाने का काम करती है। उन्होंने ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी के इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Continue Reading
