Sliderउत्तराखंड

सरकार जनता के द्वार के तहत सचिव द्वारा जनपद भ्रमण

सरकार जनता के द्वार की मूल भावना के तहत सचिव द्वारा किया जा रहा है जनपद भ्रमण‘‘ ’‘विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन, उसकी निगरानी, फीडबैक और सुझाव से संबंधित वार्तालाप और मोटिवेशन प्रदान करना मुख्य मकसद’‘ ’‘विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों की प्रगति और उसके बेहतर क्रियान्वयन से संबंधित दिए गए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश’‘ ’‘जल जीवन मिशन के कार्यों का जनपद स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन करवाने के दिए निर्देश’‘ ‘’जिलाधिकारी को विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बनाए रखने तथा दूरस्थ क्षेत्रों से आवागमन करने वाले और अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश’‘ ‘’अमृत सरोवर के अंतर्गत बनाए जा रहे तालाबों को निकट जल स्रोत के नजदीक ही बनाए जाने के दिए निर्देश’‘ ‘‘उद्यान और कृषि विभाग को भरसार ...

Continue Reading
उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर 43 अभ्यर्थियों का चयन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर 43 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मुख्यमंत्री ने चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बेहतर कार्यशैली से सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए समय प्रबं...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार है। रक्षा बंधन महिलाओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की...

Continue Reading
उत्तराखंड

सूदूरवर्ती रतगांव में पैदल पुलिया बनने से आवाजाही हुई शुरू

। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक पुलिया तैयार करने पर ग्रामीणों ने जताया आभार। विगत 13 अगस्त को भारी बारिश से पुल बह जाने के कारण रतगांव का कट गया था संपर्क। थराली तहसील प्रशासन ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, लोनिवि एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घटगाड गधेरे पर अस्थायी वैकल्पिक लकडी की पुलिया बनाकर रतगांव की पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। वैकल्पिक पुलिया बनने से रतगांव की करीब 1500 से अधिक आबादी अब खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की चीजों के लिए पैदल आवाजाही कर सकेगी। वैकल्पिक पुलिया बनने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। थराली तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि विगत 13 अगस्त 2023 को भारी बारिश के चलते घाटगाड गधेरा उफान पर आने से यहां पर पुल बह गया था। जिससे रतगांव का संपर्क कट गया था। सभी के सहयोग से घटगाड गधेरे में लकडी से अस्थायी पुलिया बनाकर पैदल आवाजाही सुचारू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा के साथ रविवार को गायत्रीकुंज, हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी ‘समस्याएं आज की, समाधान कल के’ एवं ‘मैं क्या हूं’ का वियतनामी भाषा प्रकाशन, आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तक का विमोचन शामिल रहा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा ने देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की, तत्पश्चात उन्होंने शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परम पूजनीय पंडित श्रीराम शर्मा...

Continue Reading