खेल

राष्ट्रीय खेल: अब दिल्ली में नहीं उत्तराखंड में भी वेलोड्रोम इवेंट

देहरादूनर: उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राष्ट्रीय खेल के सभी 34 खेलों और 2 डेमो खेलों का आयोजन अपने ही राज्य में करने की ऐतिहासिक पहल की है। वेलोड्रोम इवेंट, जो परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाता था, इस बार रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह घोषणा खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम राष्ट्रीय खेल के सभी आयोजन अपने राज्य में कर रहे हैं। यह हमारी मजबूत संरचना और खेल प्रबंधन क्षमता का प्रमाण है। वेलोड्रोम जैसे खेल आयोजन को रुद्रपुर में लाना उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, जो इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रहा है, एक युवा राज्य के रूप में खेलों के क्षेत्र...

Continue Reading
खेल

क्लीयर प्रीमियम वॉटर के सहयोग से पर्यावरण का संरक्षण करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

क्लीयर प्रीमियम वॉटर बना 38वें राष्ट्रीय खेल का हाइड्रेशन पार्टनर हल्द्वानीः जनपद से खेलप्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर यह है कि उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल, कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रथम बार इस खेल आयोजन की मेजबानी करेगा, और, इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विशेष रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। क्लीयर प्रीमियम वॉटर को राष्ट्रीय खेल, 2025 के लिए हाइड्रेशन पार्टनर नियुक्त किया गया है। भारत में पहली बार, क्लीयर प्रीमियम वॉटर इन खेलों के लिए 100ः रिसाइकल्ड बोतलें पेश करेगा। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा 12 जनवरी 2025 को हल्द्वानी में राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की ...

Continue Reading
खेल

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ जानिए क्या है खास

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’: खिलाड़ियों की खेल भावना और जोश का प्रतीक देहरादून, उत्तराखंड – जनवरी 2025 15 दिसम्बर को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड की आधिकारिक मशाल ‘तेजस्विनी’ का अनावरण किया गया। यह मशाल खिलाड़ियों की खेल भावना और उनके जोश का प्रतीक है। मशाल का डिज़ाइन उत्तराखंड के देवदार के वृक्षों से प्रेरित है, जो प्रत्येक खिलाड़ी को ऊंचाई पर पहुंचने की प्रेरणा देता है। इसके शीश पर विराजमान है उत्तराखंड का पवित्र पुष्प ब्रह्मकमल, जो खिलाड़ियों के प्रबल उत्साह का प्रतीक है। इसे और भी विशेष बनाता है मशाल के भीतर बहता पवित्र गंगा जल, जो पर्वतों के बीच प्रवाहित होती हुई उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता को दर्शाता है। तेजस्विनी अपने आप में एक मिसाल है, जो न केवल खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की गाथा गाती है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध...

Continue Reading
खेलपर्यटन

शानदार प्रस्तुति में पांडवाज ने जीता दिल

चमोली, गोपेश्वर में पांडवाज बैंड ने बिखेरा जलवा, राष्ट्रीय खेलों के प्रचार में जोड़ा नया रंग गोपेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार अभियान के तहत आज गोपेश्वर में लोकप्रिय पांडवाज बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। बैंड के जोशीले और सांस्कृतिक धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांडवाज बैंड की परफॉर्मेंस ने न केवल खेलों के प्रचार को नई ऊंचाई दी, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाया। पांडवाज बैंड की प्रस्तुति के दौरान स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में जुटे। बैंड ने अपनी धुनों के जरिए राज्य की संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन किया, जिससे खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। इस आयोजन ने जनपद चमोली के लोगों को न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ाया। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस साल उत्तराखंड कर र...

Continue Reading
खेल

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड न सिर्फ राष्ट्रीय खेल, बल्कि अन्य बडे़ आयोजनों को सामने रखकर तैयारी राष्ट्रीय खेलः वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंचा वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, दो से ढाई हजार की जरूरत 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बहाने उत्तराखंड वाॅलंटियरों का डाटा बेस तैयार करने में जुट गया है। जिस तरह से उत्तराखंड में बडे़ आयोजनों का माहौल बनने लगा है, उसे देखते हुए डाटा बेस की जरूरत महसूस की जा रही है। खेल विभाग ने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों राष्ट्रीय खेलों के संबंध में वाॅलंटियर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। दो से ढाई हजार जिन वाॅलंटियर का चयन होगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्हें अलग से राष्ट्रीय खेल का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। चय...

Continue Reading