उत्तराखंड

उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य: हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्यों के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों से तीव्र और सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सचिव, आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है, और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री शामिल हैं: •गुजरात – 131 •महाराष्ट्र – 123 •मध्य प्रदेश – 21 •उत्तर प्रदेश – 12 •राजस्थान – 6 •दिल्ली – 7 •असम – 5 •कर्नाटक – 5 •तेलंगाना – 3 •पंजाब – 1 इन सभी यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी एवं देहरादून लाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त, आज तक 135 लोगों को सुरक्षित रूप से हर्षिल से बाहर निकाला गया, जिसमें से: •100 लोगों को उत्तरकाशी पहुँचाया गया है, •तथा 35 लोगों को

Continue Reading
उत्तराखंड

उत्तरकाशी हादसे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया दुःख

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया दुःख स्वास्थ्य विभाग व अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के दिये निर्देश देहरादून, 5 अगस्त 2025 उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी लेकर आपदाग्रस्त क्षेत्र में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. रावत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। उन्होंने उत्तरकाशी, टिहरी एवं देहरादून के जिला अस्पतालों के साथ ही दून मेडिकल कालेज व एम्स ऋषिकेश को अलर्ट पर रहने को कहा । साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपदा में घायल लोगों के उपचार हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पटवारी चौकी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मोहनचट्टी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पटवारी चौकी का किया निरीक्षण मोहनचट्टी के आयुष केंद्र को मिनी आयुर्वेद विलेज के रूप में किया जाएगा विकसित: जिलाधिकारी पौड़ी: जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने आयुष विभाग के मोहनचट्टी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधि वितरण कक्ष, पंचकर्म कक्ष, टेस्ट लैब एवं योग केंद्र का जायज़ा लिया। अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि यह स्थान एक वेलनेस सेंटर की तरह दिखना चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र को पंचकर्म हॉल, पंचकर्म सहायक, योग केंद्र, हॉर्बल एरोमेटिक गार्डन आदि की समेकित योजना के साथ मिनी आयुर्वेद विलेज के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शौचालय,...

Continue Reading
उत्तराखंड

आदेशों की नाफरमानी; माता-पिता का तिरस्कार बेटे को भारी पड़ गया

देहरादून,विगत दिवस डीएम ने बुजुर्ग दम्पति जिनके बेटे ने गिफ्ट डीड में सम्पति अपने नाम करवाकर बुजुर्ग माता-पिता को घर से बाहर कर दिया था। जिस डीएम ने अपने न्यायालय में पहली सुनवाई में ही गिफ्ट डीएड रद्द कर दी थी, डीएम  ने आदेशों के अनुपालन में रजिस्ट्री अनुपालन ओदश पास किया है। जिला प्रशासन देहरादून सामाजिक कर्तव्य से विमुख लोगों को अपनी न्याय प्रणाली से रास्ता दिखा रहा है वहीं असहाय जरूरतमंद लोंगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। जिलाधिकारी सविन बसंल की कार्यप्रणाली सदैव असहाय, बुजुर्ग, महिला बच्चों, जनमानस के हित में रही है। असहाय जरूरतमंदो से जुड़े विषयों पर जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय होकर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे जनमानस के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता कर्तव्यनिष्ठा दर्शाता है। बजुर्ग परमजीत सिंह ने अपनी 3080 वर्ग फुट सम्पति जो कि 2 बड़े हॉल है को गिफ्ट डीड में अपने पुत्र गुरू

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न रहे : जिलाधिकारी

  डीएम ने नीलकंठ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को नीलकंठ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुये व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली और पुलिस प्रबंधन समेत तमाम व्यवस्थाओं को गहराई से परखा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में कांवड़ मेले में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेला पूरी तरह व्यवस्थित है और जहां भी कोई समस्या सामने आ रही है, उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा नीलकंठ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने पीपलकोटी–दियूली पार्किंग, पुलिस चेक पोस्ट और भंडारों का निर...

Continue Reading