राष्ट्रीय खेल दिवस व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खिलाड़ियों को मुख्यमन्त्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के चेक वितरित किये। जनपद स्तर पर इंडोर स्टेडियम कण्डोलिया पौड़ी में आयोजित छात्रवृति चेक वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के कुल 300 सफल प्रतिभागियों को 1500-1500 के चेक वितरित कर समानित किया। 08 से 14 आयु वर्ग के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सफल हुए 150 बालक व 150 बालिकाएं सामिल थे। प्रतिभागियों द्वारा पूर्व में न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर व जनपद स्तर पर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन किया गया। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर छात्र-छात्र...
Continue ReadingCategory: Slider
सनसनी फैलाती यह खबर देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से आई है। यहां सोमवार की सुबह महेश कुमार नाम के व्यक्ति ने अपनी ही मां, पत्नी और तीन बेटियों की गलाकाट कर हत्या कर दी. आरोपित महेश पंडिताई का काम करता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। डोईवाला में रानीपोखरी के नागघेर में उसका अपना मकान है। मृतकों में बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता, नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी, अपर्णा उम्र 13 वर्ष, स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री शामिल हैं।
Continue Readingकहा, मेंटल हेल्थ व न्यूरो संबंधी बीमारियों का होगा बेहत्तर उपचार स्वास्थ्य मंत्री ने किये कई शिक्षण, शोध एवं चिकित्सा संस्थानों का भ्रमण देहरादून, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुढृढ करने के लिये कर्नाटक राज्य के बैंगलुरू स्थिति नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस के साथ मिलकर कार्य करने के लिये उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही एक करार करेगा। जिसके तहत प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों के गंभीर रोगियों का टेली मेडिसिन के माध्यम से उपचार किया जायेगा। इसके अलावा बैंगलुरू में स्थित राष्ट्रीय स्तर के अन्य शोध एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ भी शैक्षणिक अनुबंध किया जायेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने कर्नाटक प्रवास के दौरान चिकित्सा, शोध एवं उच्च शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों से तमाम जानकारियां हासिल की। उ...
Continue Readingप्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी के समस्त पंजीकृत संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापन/प्रत्यावेदन, नन्दा गौरा महालक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ियों के मानदेय वृद्धि, किराया भाड़ा एवं कैबिनेट में ले जाए जाने वाले प्रस्तावों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी से संबंधित सामाग्री के आंगनवाड़ी केन्द्र तक ट्रान्सपोर्टेशन पर होने वाला खर्च आंगनवाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा स्वंय वहन किया जाता है, आंगनवाड़ी बहनों को किसी प्रकार का अनावश्यक वित्तीय भार न उठाना पड इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि किराये के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का अवशेष किराया भाड़ा जल्द से जल्द आंगनवाड़ी कार्यकत्री बहनों को भुगतान किया जायेगा। आंगनवाड़ी केन्द्र हेतु सहायिकाओं की आयु सीमा की बाध्यता में...
Continue Readingउत्तराखंड में 200 उर्दू अनुवादकों की भर्ती में भी खेल पुलिस और आबकारी महकमे में सालों से फर्जी तरीके से कर रहें हैं नौकरी - पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा उर्दू अनुवादक हैं नियुक्त - प्रदेश बेवजह ढो रहा तदर्थ पदों पर नियुक्त कर्मचारियों का बोझ - आरटीआई से हुआ था खुलासा, कार्रवाई के नाम पर सरकार ने साधी चुप्पी - डीजीपी अशोक कुमार कब करेंगे इन पर कार्रवाई-विकेश देहरादून। उत्तराखंड में इस समय यूकेएसएससी पेपर लीक से लेकर विधानसभा और कई अन्य विभागों में फर्जी तरीके से हुई नियुक्यिों और घपले-घोटालों और भ्रष्टाचार को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। फर्जी नियुक्यिों को लेकर आये दिन हो रहे नए-नए खुलासों से सरकार बैकफुट है। विपक्ष प्रदेशभर में पुतला दहन के साथ सरकार के मंत्रियों से इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी बीच आरटीआई के जरिए एक बड़ा खुलासा पुलिस और आबकारी महकमें में हुई उर्दू अनुवादकों की भर...
Continue Reading
