Slider

पौड़ी के चेलूसैण से लंदन तक हैं सुनील कोठारी के प्रयासों के चर्चे

पौड़ी गढ़वाल से एक अच्छी खबर आई है। यहां के ग्रामीण परिवेश में रह रहे, सुनील दत्त कोठारी विश्व स्तर पर सम्मानित हुए हैं। उन्होंने स्थानीय वनस्पतियों की गहन जानकारी वंश परंपरागत वैद्य विद्या की जानकारियां साझा की। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका एवं सहयोग लेकर कई प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए। कोठारी विकास समिति संस्था के नाम से वर्ष 2016 से कोठारी द्वारा ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुहिम की शुरुआत की। इसके अंतर्गत उत्तराखंड हिमालय में पाई जाने वाली प्राकृतिक एवं उपजीत की जाने वाली आयुर्वेदिक गुणों से युक्त औषधीय पौधों महत्वता को बढ़ाने के लिए प्राण भी कार्यक्रम में उनकी वनस्पतियों की पहचान, संरक्षण, प्रचार प्रसार तथा ग्रामीण लोगों की भूमिका को लेकर उत्पादन का कार्य शुरू किया। कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उनकी संस्था में अच्छा कार्य कर...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बुग्गावाला, हरिद्वार में एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने फल सब्जी मशरूम आदि के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र लेते हुए अपने मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए ताकि हम अपने सपनों को पूरा कर सकें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ पॉली हाउस के निर्माण से रोजगार जनित उद्योग लगाने से विकास की सामूहिक यात्रा तय होगी। इस प्लांट से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा एवं प्लांट के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। नेचर बेस्टो एवं एम बी फूड्...

Continue Reading
Slider

पहाड़ी गमछे का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन सेंटर द्वारा तैयार किये गये पहाड़ी गमछे का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकमल टोपी के बाद पहाड़ी गमछा भी राज्य की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय परिवेश और शैली के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान बनाने के प्रयासों से राज्य को भी पहचान मिलती है। इस अवसर पर हिमालयन सेंटर के संस्थापक एवं सीईओ श्री समीर शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास विभिन्न प्रांतों की भांति उत्तराखण्ड के अंगवस्त्रों को भी पहचान दिलाना है।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न संगठनों की समस्यायें सुनी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

देहरादून जिलाधिकारी विभिन्न स्थलों को निरीक्षण किया

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आज तहसील विकासनगर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थलों को निरीक्षण किया । जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान झाझरा स्थित भूमि के सम्बन्ध में मा0 उच्च न्यायालय तथा शासन के निर्देशानुसार अब तक कार्यवाही न करने तथा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही अनावश्यक रूप से लम्बित रखे जाने की बात संज्ञान में आयी हैं। उपरोक्त में परिलक्षित लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, विकासनगर का स्पष्टीकरण, तहसीलदार विकासनगर का वेतन रोकने तथा सम्बन्धित पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किये जाने के आदेश निर्गत किये है। साथ ही उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को आगाह किया गया कि यदि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही अमल में ला दी जायेगी। जिला...

Continue Reading