Slider

मानव तस्करी को रोकने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से ऋषिकेश के नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में मानव तस्करी को रोकने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कराई गई। आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ महिला आयोग उत्तराखण्ड की माननीय अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कण्डवाल द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिला हरिद्वार, देहरादून , टिहरी व पौड़ी गढ़वाल की संयुक्त रूप से रेखीय विभाग के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा प्रतिभाग की गई। एक दिवसीय कार्यशाला में मानव तस्करी के विषय पर विस्तृत रूप में जानकारी देते हुए इस विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मानव तस्करी को रोकने हेतु किस प्रकार सभी विभागों के आपसी सहयोग से कार्य हो समस्त विभागों द्वारा जानकारी साझा की गई। यह कार्यशाला 2 चरणों में की गई। प्रथम चरण में तस्करी को रोकने के लिए इस विषय के विशेषज्ञ ज्ञानेन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा व जान...

Continue Reading
Slider

विद्यालयों की चारदीवारी का निर्माण कार्य मनरेगा से पूर्ण करने के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जिला खनन न्यास निधि के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्व में पूर्ण किये गये समस्त कार्यों का फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को स्वीकृति मिल गई है उनकी डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों की चारदीवारी का निर्माण कार्य मनरेगा से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां छोटे-छोटे कार्यों के प्रस्ताव हैं, उसके लिए एक कमेटी बनाकर संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण किये गये कार्यों के संबंध जरूरी विवरण को दर्शाते हुए कार्यों का सूचना पट्ट लगाएं। जिससे लोगों को उन कार्याे की जानकारी प्राप्त हो स...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

“अजीब दास्तान है ये” ने जमकर बटोरी तालियां

डब्ल्यूआईसी इंडिया, देहरादून में आयोजित हुआ "अजीब दास्तान है ये" कार्यक्रम। देहरादून , 27 अगस्त 2022: डब्ल्यूआईसी इंडिया, देहरादून ने विंग्स कल्चरल सोसाइटी के सहयोग से तारिक हमीद द्वारा निर्देशित 'अजीब दास्तान है ये', दो अनूठी कहानिया - 'मरहूम की याद में' और 'बे' का नाटकीय मंचन का आयोजन करवाया। हिंदी के विख्यात जनकवि अतुल शर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। 'मरहूम की याद में' पत्रा बुखारी उनकी एकमात्र कृति "पत्रा के मजामीन" का एक प्रसिद्ध निबंध है। यह एक साइकिल की कहानी है जिसे पत्रा अपने दोस्त मिर्जा से खरीदता है। यह उर्दू में लिखी गई अब तक की सबसे मजेदार कहानियो में से एक है। तारिक हमीद ने इस कहानी का प्रदर्शन किया। 'बे' शौकत थानवी द्वारा लिखी गई एक लघु कहानी है। जिसमे ज्योतिषी द्वारा नायक से कहा जाता है कि आपकी मृत्यु का कारण उर्दू वर्णमाला के दूसरे अक्षर 'बे' से शुरू ...

Continue Reading
Slider

शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी

ए.आइ.सी.सी. सदस्य राजपाल बिष्ट ने कांग्रेस जनों ब्लाक कांग्रेस सतपुली के अध्यक्ष भाई कीरत सिंह रावत, व्यापार मंडल सतपुली के अध्यक्ष भाई जयदीप नेगी, प्रधान बौंसाल विकास रावत, सदस्य क्षेत्र पंचायत विजेंद्र सिंह, भाई देवेंद्र नेगी, पानसिंह रावत जी के साथ जनपद पौड़ी के विकासखंड एकेश्वर के तहसील सतपुली के ग्राम नौगांव में श्री ताजवर सिंह जी के घर जाकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। कोटद्वार में चल रही गढ़वाल मंडल की अग्निवीर भर्ती से निराश होकर लौटे इस परिवार का सहारा बनने का ख्वाब देख रहे 22 वर्षीय सुमित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने ईश्वर से कामना की, कि परिवार को इस असीम दुख को सहने की सामर्थ्य प्रदान करें तथा सुमित को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें । उसके बाद सतपुली पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस शुरू से नरेंद्र मोद...

Continue Reading
Slider

वन पंचायतों का चुनाव प्रक्रिया समय पर करें पूर्ण: जिलाधिकारी

वन पंचायतों का चुनाव प्रक्रिया समय पर करें पूर्ण जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने वन पंचायतों को सुदृढ़ करने हेतु वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जनपद में 70 ऐसी वन पंचायत हैं जिनके गठन अथवा विलोपन की कार्यवाही संपन्न की जानी है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम सभा की बैठक के माध्यम से वन पंचायतों के गठन एवं विलोपन की कार्यवाही करते हुए उनके प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में वन पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए व वनों की देखभाल हेतु वन पंचायतों का गठन जरूरी है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन वन पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया करानी है वहां सितंबर माह के पहले सप्ताह से प्रारम्भ करते हुए व माह के अंत तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने तहसीलदारों को नि...

Continue Reading