Slider

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रधानमंत्री जी का सपना: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट का पहला गूलर से शिवपुरी टनल ब्रेक-थ्रू का दीपक प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रधानमंत्री जी का सपना है। उन्होंने इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी का धन्यबाद ज्ञापित किया। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2024 तक समयान्तर्गत रेलवे लाइन का कार्य हो जाये, प्रधानमंत्री जी द्वारा लगातार रेलवे लाइन का अपडेट लिया जा रहा है। पहाड़ों में रेलवे लाइन का काम काफी कठिन होने के बावजूद आगे भी सफलतापूर्वक करने के लिए उन्होंने सभी को सुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि और भी रेलवे लाइनों, सड़को के निर्माण हेतु स्वीकृति मिल चुकी हैं, जिन पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। कहा कि देश के सभी एम्स में से ऋषिकेश का एम्स श्रेष्ठ है। उन्होंने क...

Continue Reading
Slider

निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा, राज्य के सीमान्त क्षेत्रों के लोगों को निर्यात की गतिविधियों से जोड़ने से यहां के उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ेगी तथा उत्पादकों तक पहुंच आसान बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्यात संवर्धन से सम्बन्धित सेमिनारों की तभी सार्थकता बढ़ेगी जब सभी इसमें साझीदार बने, राज्य सरकार इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेगी। शुक्रवार को मालसी देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड में निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है। हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। कानून व्यवस्था अनुकू...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर आपदाग्रस्त क्षेत्र पहुंची स्वास्थ्य टीम

आपदा प्रभावित लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी दवा स्वास्थ्य टीम ने तैयार किया बीमार लोगों डाटा, मिलेगा तत्काल उपचार देहरादून, 26 अगस्त 2022 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिये स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये। जिस पर विभाग ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य जांच दल भेज कर प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दी। आपदाग्रस्त क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखे हुये सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को देहरादून से सटे सरखेत क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये। मीडिया को जारी एक बयान में डॉ0 रावत ने बताया कि आपदा प्रभावित ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन...

Continue Reading
Slider

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत कर्नाटक रवाना

राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों का करेंगे भ्रमण एनईपी पर डॉ0 के0 कस्तूरीरंगन के साथ करेंगे चर्चा देहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत आज कर्नाटक रवाना हो गये हैं। डॉ0 रावत कर्नाटक में राज्य सहकारी बैंकों, अन्य अपैक्स बैंकों सहित राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान डॉ0 रावत पूर्व ईसरो प्रमुख एवं नई शिक्षा नीति समिति के चेयरमैन डॉ0 के0 कस्तूरीरंगन से मुलकात कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किये जाने एवं एनईपी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, इसके साथ ही वह कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। कर्नाटक रवाना होने से पहले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि कर्नाटक सहकारिता के क्षेत्र में शीर्ष राज्यों की श्रेणी में आता ...

Continue Reading
Slider

सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया

रूद्रपुर/देहरादून- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूद्रपुर में 33वें राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सिनियर (महिला एवं पुरूष) चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाता है। खेल हमें सिखाता है कि गिरते-उठते, पीछे छूटते व कई बार पटकी लगने के बावजूद भी आगे बढ़ते हैं और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी आपस में गले मिलकर खेल को समाप्त करते हैं। खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण ह,ै जोकि हमें आशा-उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया है। मुख्यमंत्री ने गुजरात में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए सेलेक्ट होने वाली सभी 8 टीमों को बधाई ...

Continue Reading