Slider

जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’ पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.आर.डी.टी सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम जी द्वारा रचित काव्य संग्रह ’रमणी जौनसार ’ एवं पं. शिवराम शर्मा जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित ग्रंथ ’जौनसार बावर के जननायक पं. शिवराम’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चकराता क्षेत्र में पंडित शिवराम शर्मा जी मूर्ति लगाये जाने के लिए प्रस्ताव आयेगा तो उस क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जायेगी। उनके द्वारा लिखी गई कविताओं का संग्रह कर संजोया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. शिवराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि पं. शिवराम जी की कविता संकलनों से नई पीढ़ी को व्यापक रूप से पुराने गौरवशाली इतिहास के बारे में पता चलेगा। पंडित शिवराम जी ने हिंदी को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया। उन्होंने अपना जीवन समाजिक कार्यों के लिए स...

Continue Reading
Slider

बांसागाड मे संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया

देहरादून अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति संसदीय समिति के अध्यक्ष प्रो. किरिट प्रेमजीभाई सोलंकी तथा सदस्यों ने देहरादून के विकासखंड सहसपुर के बांसागाड ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज कयारकुली भट्टा मे संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति संसदीय समिति के अध्यक्ष प्रो. किरिट प्रेमजीभाई सोलंकी ने ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज क्यारकुली भट्टा मे संचालित विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सम्पूर्ण भारत आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमने अभी तक बहुत सी उपलब्धियां और सफलताएं प्राप्त की हैं। आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। ग्राम पंचायत स्मार्ट विलेज क्यारकुली भट्टा मे प्रभावी ढंग से संचालित विकास कार्य सभी के लिए आदर्श है। यहां केंद्र तथा...

Continue Reading
Slider

हार्ट पेशेंट के लिये वरदान साबित होगी कैथ लैबः डॉ0 धन सिंह रावत

हार्ट पेशेंट के लिये वरदान साबित होगी कैथ लैबः डॉ0 धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री ने किया दून अस्पताल में कैथ लैब का शिलान्यास अधिकारियों को दिये निर्देश, राज्य स्थापना दिवस तक तैयार हो लैब सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों का बनेगा पृथक कैडर, तय होगा नया वेतनमान देहरादून, हृदय संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार के लिये मरीजों को अब निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, शीघ्र ही राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनकर तैयार हो जायेगी और रियायती दरों पर हृदय रोगियों को सस्ता इलाज मिल सकेगा। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहत्तर बनाने के लिये प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में ‘लाइफ स्टाइल क्लीनिक’ का नया विभाग खोला जायेगा, जहां पर संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किये जायेंगे। इसके अलावा प्रदेश में सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों का पृथक कैडर बना कर नया वेतनमान तय किया जायेगा। यह...

Continue Reading
Slider

सूबे में ‘रीडिंग कम्पेन’ एवं ‘पुस्तक परिक्रमा’ अभियान का शुभारंभ

सूबे में ‘रीडिंग कम्पेन’ एवं ‘पुस्तक परिक्रमा’ अभियान का शुभारंभ शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखा रवाना की मोबाइल लाइब्रेरी कहा, अभियान से प्रदेश में पुस्तक संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा रूम टू रीड और नेशनल बुक ट्रस्ट के तत्वाधान में चलेगा अभियान देहरादून, सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय देहरादून में “रूम टु रीड“ एवं “नेशनल बुक ट्रस्ट“ के तत्वाधान में आयोजित ‘रीडिंग कंपेन’ एवं ‘पुस्तक परिक्रमा’ का विधिवत् शुभारम्भ किया और मोबाइल लाइब्रेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अभियान को अहम बताते हुये कहा कि इससे प्रदेश में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। सूबे में नेशनल बुक ट्रस्ट का कार्यालय स्थापित किये जाने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि इसका लाभ सूबे के लेखकों, शैक्षिक संस्थाओं और पाठकों को अवश्य मिलेगा। सूबे के स्क...

Continue Reading
Slider

प्रदेश का दूसरे नंबर पर श्रीनगर का पॉलिटेक्निक है: डॉ. धन सिंह रावत

तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के प्रशासनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा भवन का शिलान्यास पूजा अर्चना कर किया गया। प्राविधिक निदेशालय के 03 मंजिला भवन का निर्माण 04 करोड़ 92 लाख 33 हजार की लागत से 18 माह में पूर्ण किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यदाई संस्था पेयजल निगम पौड़ी को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में भवन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन भवन में शौचालय, विद्युत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर रूप से शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। ...

Continue Reading