Slider

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना

देहरादून जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूगं ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 17 से 19 अगस्त, 2022 तक परेड ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित किये जा रहे है। उक्त जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया में ब्लॉक/नगर निगम/नगर पालिकाओं से चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाडी प्रतिभाग कर रहे हैं। चयन प्रक्रिया के प्रथम दिन 08 से 09 वर्ष के आयुर्ग में 26 बालक एवं 23 बालिका तथा 9 से 10 वर्ष के आयुर्ग में 35 बालक एवं 31 बालिकाओं कुल 115 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उक्त चयन प्रक्रिया में अपर जिलाधिकारी (प्र0) डॉ० शिव कुमार बर्नवाल समिति के अध्यक्ष/सदस्य उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

पेयजल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

देहरादून जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, जल जीवन मिशन देहरादून की बैठक ली। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जल संस्थान तथा पेयजल निगम के अधिकारियों को बिना तैयारी के बैठक में प्रतिभाग करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रेखीय विभाग की कार्यों की समीक्षा करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान तथा पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ जनपद में एफएचटीसी आच्छादन की अद्यतन स्थिति, फेस वन के कार्यों को पूर्ण करने की अद्यतन प्रगति, फेस टू कार्यों में डीपीआर निर्माण करने की अद्यतन प्रगति, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा पूर्व में अनुमोदित/स्वीकृत प्राक्कलनो पर कार्य प्रारंभ करने की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन के...

Continue Reading
Slider

डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखण्ड का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखण्ड का शुभारंभ किया। डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों के 13 हजार प्राथमिक स्कूलों में चलाया जायेगा। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी एवं डायरेक्टर एक्सटर्नल अफेयर्स एवं पार्टनरशिप, एसओए, रेकिट श्री रवि भटनागर के मध्य एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डैटोल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम से बच्चों में स्वच्छता के प्रति एवं दैनिक व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में व्यक्तिगत, स्कूलों, घरों एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जन्म से 06 वर्ष की आयु तक बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास सबसे तेज होता है। ज...

Continue Reading
Slider

विश्वस्तरीय लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सचिव आपदा को सेंटर की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सेंटर विश्व स्तर का बनाया जाना है। मुख्य सचिव ने कहा कि हिमालयी राज्यों में भूस्खलन बहुत बड़ी समस्या है, परन्तु राष्ट्रीय स्तर में भी भूस्खलन से सम्बन्धित अध्ययन, शोध और न्यूनीकरण के लिए समर्पित कोई संस्थान उपलब्ध नहीं है। इस क्षेत्र में उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर सिर्फ अन्य राज्यों को ही नहीं बल्कि देश-विदेश में सेवा उपलब्ध कराने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि इस सेंटर के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विश्व स्तरीय विशेषज्ञता पर फोकस किया जाए। इस सेंटर में सम्बन्धित क्षेत्र से प्रोफेशनल्स को ही तैनात किया ज...

Continue Reading
Slider

परम्परागत लोक अदालत का आयोजन 27.08.2022 को

देहरादून दिनांक 17 अगस्त 2022 वरिष्ठ सिविल जज/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 27.08.2022 को देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला व चकराता की न्यायालयों में परम्परागत लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त लोक अदालत में फौजदारी के लघुवाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवार वाद, 138 एन0 आई एक्ट वाद आदि समस्त प्रकृति के ऐसे वाद जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जा सकते है, को नियत किये जायेंगे। अतः जो पक्षकार अपने वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तरित करवाना चाहते है, वह संबंधित न्यायालय, जहाँ उसका मुकदमा लंबित हैं, से अनुरोध कर अपने वाद को लोक अदालत के लिये नियत करवा सकते हैं।

Continue Reading