मुख्यमंत्री ने अपने एकदिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान ग्रास टन गंज स्थित हेलीपैड पर उतर कर भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जाने वाली मोदी रसोई का उद्घाटन किया। मोदी रसोई अग्निवीर अभ्यार्थियों के लिए निशुल्क रसोई का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी इस तरह की भर्ती में प्रतिभाग किया करते थे। भर्ती में प्रतिभा के दौरान आने वाली समस्याएं गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी रसोई से अभ्यर्थियों को भोजन की समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। उन्होंने भारतीय युवा मोर्चा की इस पहल को सराहा। कहा कि यह पुण्य का काम है और इसका फल देर सवेर आपको जरूर मिलता है।
Continue ReadingCategory: Slider
हल्द्वानी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 1984 में सियाचिन में आपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बोला के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 वर्ष के पश्चात बुधवार को उनके आवास पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बुधवार को जैसे ही शहीद चन्द्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर डहरिया स्थित उनके आवास पर पहुँचा, पूरा क्षेत्र देश भक्ति नारों से गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर जी के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होेंने कहा देश के लिए बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के सैनिकों की स्मृति में सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। शहीद चन्द्रशेखर ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में हताहत हुए आईटीबीपी के जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हमारे इन वीर जवानों ने कर्तव्यपालन करते हुए अपनी जान गवाई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Continue Readingअग्निवीर भर्ती के लिए प्रशासन ने कसी कमर, पौड़ी जिले से 16330 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन ज़िन्दगी नेअभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर वेक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना होगा जरूरी - जिलाधिकारी ने रेखीय विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। - गढ़वाल मंडल के 07 जनपदों की 19 अगस्त से अलग-अलग तिथियों पर होगी भर्ती, भर्ती तिथि आर्मी वेबसाइट पर की है जारी। पौड़ी/कोटद्वार: जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व आर्मी कर्नल मुनीष शर्मा की अध्यक्षता में आज विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में अग्निवीर भर्ती की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि अधिशासी अभियंता दुगड्डा को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थानों पर वेरिकेटिंग तथा पार्किंग एरिया पर भी व्यवस्था सुचारू करना सुनिश्चित करें। उन्हो...
Continue Reading
