देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में हनोल देवता मंदिर त्यूणी में जागड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी त्यूणी को 20 अगस्त तक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता/त्यूणी एवं जिला पर्यटन अधिकारी को जागड़ा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को जागड़ा आयोजन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था के साथ ही मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था चिन्हित करने क...
Continue ReadingCategory: Slider
‘अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर वेक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना होगा जरूरी‘‘ ‘‘जिलाधिकारी ने रेखीय विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश‘‘ ‘‘गढ़वाल मंडल के 07 जनपदों की 19 अगस्त से अलग-अलग तिथियों पर होगी भर्ती, भर्ती तिथि आर्मी वेबसाइट पर जारी‘‘ जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे व आर्मी कर्नल मुनीष शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आज विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि अधिशासी अभियंता दुगड्डा को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थानों पर वेरिकेटिंग तथा पार्किंग एरिया पर भी समस्त व्यवस्था सुचारू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मेडिकल स्टाफ तथा एंबुलेंस की तैनाती सूची उपलब्ध क...
Continue Readingजनपद पौड़ी गढ़वाल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, विद्यालयों एवं संस्थाओं में प्रातः 9ः00 बजे तथा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण कर किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने कंडोलिया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने जनपद प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समारोह में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए है...
Continue Reading‘‘तिरंगा यात्रा निकालकर स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने किया जिलाधिकारी का जोरदार स्वागत‘‘ ‘‘भैंस्वाड़ा ग्राम पंचायत अमृत सवोवर में फहराया ध्वज‘‘ ‘‘स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व देशभक्ति गीतों की दी शानदार प्रस्तुति‘‘ आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे विकासखंड पाबौ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंस्वाड़ा पहुंचे। जहां स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का तिरंगा यात्रा निकालकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक सुल्तान सिंह ने अमृत सरोवर (तालाब) के किनारे ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का मान है व उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है। इस दौरान जिलाधिकारी के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारियों व ग्रामीणों ने...
Continue Readingइस बार का पंद्रह अगस्त निश्चित रूप से कुछ हटकर रहा। आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में धूम मचाए है। जो स्वाभाविक तौर पर होना भी चाहिए। शहरों से लेकर गांवों तक जन मानस उल्लासित है। देशभर के इन्हीं गांवों में शामिल कठूली गांव की ग्राम पंचायत सिंगोरी में भी मोहक नजारे उत्साहित करने वाले रहे। कार्यक्रम को लेकर यहां के लोगों के उत्साह की जितनी सराहना की जाए कम ही होगी। पौड़ी जनपद के विकास खंड खिर्सू अंतर्गत आने वाले अपनी विशालता और भव्यता के लिए प्रख्यात कठूली गांव जिसके नाम पर ही पूरी कठूलस्यूं पट्टी है, की एक ग्राम पंचायत है सिंगोरी। आजादी का अमृत महोत्सव के नजारे यहां कई गांवोें से हटकर रहे। लोगों में उत्साह देखते ही बना। ध्वजारोहण के निर्धारित समय पूर्व ही गांव की मातृशक्ति व अन्य ग्रामीण ध्वजारोहण के लिए पहुंचे। जैसे ही घड़ी ने सुबह की नौ बजाई, पंचायत प्रधान सरोजनी देवी ने अपनी ग्राम...
Continue Reading
