Sliderउत्तराखंड

जनपद में वृक्षारोपण के कार्य निरंतर जारी

हरेला कार्यक्रम के तहत जनपद में वृक्षारोपण के कार्य निरंतर जारी है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला मुख्यालय के निकट अमकोट गांव में फलदार पौध की प्रजाति दशहरी आम का रोपण किया। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि अमकोट के इस जगह पर विभिन्न प्रजाति के 250 से अधिक फलदार पौध का रोपण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद फावड़ा उठा कर पौधों के लिए गड्ढे खोदने लग गए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर कृषि, उद्यान व बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि लोगों को इसके लिए आगे आकर कार्य करना होगा, जिससे वह बेहतर आमदनी हासिल कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने अमकोट गांव में ग्रामीणों के साथ आम के पौधों का रोपण किया। कहा कि इन पौधों को बचाने के लिए नियमित रूप से देखरेख करें। उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

राजस्व वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौड़ी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र सरकार, राज्य सरकार व जिला योजना की जनपद वार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली के मामलों के निस्तारण को लेकर अमीनो को सक्रियता के साथ वसूली कार्याे मे लगाने के निर्देश दिए है। कहा कि अमीनों के बीच वसूली के कार्य वितरण समान रूप से हो ताकि वसूली के लक्ष्य को समय पर प्राप्त किया जा सके। उन्होंने तहसील व जिला स्तर पर लंबित राजस्व वादों को लेकर जिलाधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली से रैणी गांव में आपदा के दौरान मृत लोंगों के परिजनों को मुआवजा वितरण संबंधित जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जो परिवार मुआवजे से वंचित रह गया है उन्हें समय पर मुआवजा देना सुनिश्चित करें। आयोजित बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल ...

Continue Reading
Slider

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु अब से एक साल में चार अर्हता तिथियां नियत की गयी हैं, अर्थात अब से वर्ष में 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर के आधार पर निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किया जा सकता है। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन विधि (संशोधन) अधिनियम-2021 के अधीन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के सुसंगत नियमों में दिनांक 30 दिसम्बर, 2021 की अधिसूचना के द्वारा परिवर्तन करते हुए निर्वाचक नामावली प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर सभी निर्वाचकों से आधार संग्रह किया जाए जिस हेतु नया प्रारूप 6ख जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आधार स...

Continue Reading
Slider

देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा- मुख्यमंत्री

देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा- मुख्यमंत्री विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। विजिलेंस के ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगा, इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचा...

Continue Reading
Slider

बीमार शिक्षकों को अनुरोध के आधार पर इच्छित स्थान पर तैनाती के निर्देश

कहा, दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में मिलेगी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति देहरादून, 02 अगस्त 2022 आगामी 15 अगस्त से पहले विभिन्न विषयों के 449 प्रवक्ताओं को तैनाती दी जायेगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित इन शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में प्रथम तैनाती दी जायेगी। जिसके निर्देश विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दिए गये हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिक्षकों को अनुरोध के आधार पर इच्छित स्थानों पर शीघ्र तैनाती के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय देहरादून में विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ0 रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से विभिन्न विषयों में चयनित 449 प्रवक्ताओं को आगामी 15 अगस्त से पहले नियक्ति देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दीये। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को सूबे के पर्वतीय एवं दुर्गम ...

Continue Reading