* - बीते जुलाई माह में बने 36 हजार से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड - प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 47 लाख 65 हजार 700 से अधिक आयुष्मान कार्ड आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के मुफ्त उपचार में 9 अरब की धनराशि अब तक हो चुकी है खर्च देहरादूनः स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश भर में आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान अब जोर पकड़ने लगा। शहर से लेकर गांव तक लोग अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बीते जुलाई माह में 36 हजार 888 लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनाए। इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक 47 लाख 65 हजार, 700 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विशेष रुचि दिखाई है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर राज्य स्वास्थ्य प्राधि...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जनपद के अंतर्गत आने वाले एक शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग हो रही थी। मामला पकड़ में आया तब आया जब वह एक बीयर की बोतल में 20 रूपए अधिक लिए गए। प्रशासन ने ठेके पर 90 हजार का जुर्माना ठोका है। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा जनपद में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग, अनियमिता, अव्यवहार की शिकायतों पर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा जनपद में शराब की दुकानों तथा विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सीमावर्ती क्षेत्र बरोटीवाला, धर्मावाला रोड़ में आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। जनपद में जांच के दौरान विदेशी मदिरा की दुकान जाखन पर रायल चौलेंज व्हीस्की के हाप पर निर्धारित दर रूपये 410 से 20 रूपये अधिक लेने तथा टू-बर्ग बीयर निर्धारित दर रूपये 160 से 20 रूपये अधिक लेने तथा अनियमितता पर उक्त दुकान के अनुज्ञापी पर 90 हजार का जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी ने अव...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने विकासखंड जयहरीखाल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कार्मिकों को अलग-अलग जिम्मेदारी देना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण पंजिका, लेखा पंजिका, संपति पंजिका, डिस्पैच रजिस्टर, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पंजिका, सेवा नियमावली पुस्तिका, संदर्भ पंजिका उपस्थित पंजिका तथा भ्रमण पंजिका का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पंजिकाओ में खामियां पाये जाने पर, जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी की फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन कार्मिकों को जो कार्य दिया गया है उनकी सूची चस्पा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने विकास खंड कार्यालय जयहरीखाल का निरीक्षण कर, सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में दस्तावेजों का रख रखाव तथा साफ-सफाई सही रूप से रखना ...
Continue Readingदेहरादून नियत प्राधिकारी ग्रामीण सीलिंग/अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) डाॅ0 एस.के बरनवाल ने अवगत कराया है कि मा0 उच्च न्यायालय के जनहित याचिका 88/2022 पी0आई0एल0 विकेश नेगी बनाम उत्तराखण्ड राज्य के अनुपालन में इस कार्यालय के आदेश 8 जुलाई 2022 के द्वारा वर्तमान में भौतिक सत्यापन ग्राम रायपुर, चकरायपुर, नथनपुर, लाडपुर, क्यारकुली भट्टा का कार्य गतिमान है। जिसके दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कुछ लोग उक्त बगान की भूमि में अवैध कब्जा कर भवन या अन्य परिसम्पत्तियों का निर्माण किया है जिनके द्वारा सर्वे के दौरान अपने अभिलेख नहीं दिखाए जा रहे है। उक्त भूमि की सही जांच हेतु उक्त खसरों से संबंधित अभिलेख/दावे प्राप्त किये जाने आवश्यक है। ताकि भौतिक सत्यापन पूर्ण किया जा सके एवं चाय बाग/रविश चाय/अतिरिक्त सीलिंग भूमिका स्पष्ट चिह्नांकन किया जा सकें। उन्होंने सर्वसम्बन्धित से अपेक्षा की है कि समाचार प्रक...
Continue Readingदेहरादून उत्तराखण्ड राज्य महिला की मा० अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय परिसर में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक के दौरान आयोग की मा० उपाध्यक्ष, श्रीमती ज्योति (साह) मिश्रा, अल्मोडा एवं मा० उपाध्यक्ष, श्रीमती शायरा बानो ऊधमसिंह नगर एवं आयोग के विधि अधिकारी, श्रीमती दयाराम सिंह एवं श्रीमती शानू रावत, कनिष्ठ सहायक द्वारा प्रतिभाग किया गया। बोर्ड बैठक में माननीय सदस्यों के रिक्त पदों को भरने हेतु शासन स्तर पर पत्राचार किये जाने, दूर-दराज क्षेत्रों से देहरादून का सिलिंग/परामर्श लेने हेतु पहुँचने वाली पीडित महिलाओं के कम से कम एक सप्ताह रूकने हेतु 10 से 12 कमरों की व्यवस्था शासन द्वारा की जाये, बन्द पडे स्वधार गृहों को संचालित किये जाने, शासन द्वारा आयोग को जागरूकता कार्यक्रम हेतु अतिरिक्त ब...
Continue Reading
