मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को जी.ओ.सी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की। उन्होंने जानकारी दी कि चंपावत में आर्मी कैंटीन का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण से चंपावत एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के सेना से जुड़े लोगों और उनके परिवारजनों को काफी सुविधा मिलेगी। चंपावत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों द्वारा चंपावत में कैंटीन की बेहतर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के चम्पावत भ्रमण के दौरान मांग की गई थी। चम्पावत में आर्मी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जीओसी उत्तराखंड सब एरिया से चंपावत की इस समस्या के समाधान के लिए वार्ता की थी।
Continue ReadingCategory: Slider
हेमवंती नन्दन केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों, यातायात अधिनियम और सड़क सुरक्षा से संबधिंत बारीकियों से अवगत कराते हुए बताया कि किन कारणों से हम सबको यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी होता है। उन्होंने यातायात के विभिन्न प्रकार के उल्लंधन करने पर संशोधित अधिनियम के तहत जुर्माना तथा अन्य वैधानिक कार्यवाहियों से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एच.एन.बी. केन्द्रीय विश्वविद्यालय में परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन में हेलमेट जरूर पहनना चाहिए क्योंकि इसमें किसी अनहोनी की स्थिती में सुरक्षा की काफी हद तक ...
Continue Readingदेहरादून मुख्यमंत्री उत्तरराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही उन्होनें देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 द्वारा आईएसबीटी से एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड पर संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से जोश एवं उत्साह की बात कही, उन्होंने कहां उत्साह एवं जोश से हमें हमेशा ऊर्जा मिलती है। आपकी उर्जा देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने के काम आएगी। उन्होनें कहा हमारा लोक पर्व हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं पौधारोपण को समर्पित है, हरेला पर्व के तहत एक माह तक विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हरियाली पेड़ पौधे जंगल क...
Continue Readingदेहरादून प्रभारी जिला कीड़ा अधिकारी, ने अवगत कराया है कि “मा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एवं चयन में पारदर्शिता व एकरूपता बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय पीसेट टेस्ट परीक्षण कार्यशाला पवेलियन पाउन्ड, देहरादून में दिनांक 29 जुलाई, 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित की जायेगी। जिसमें खेल विभाग के अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक कॉन्ट्रेक्ट प्रशिक्षक एवं शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण के उपरांत मास्टर ट्रेनरों द्वारा छात्रवृत्ति हेतु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। उक्त योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी सरकारी एवं गैर सरकारी सभी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र एवं छात्रायें प्रतिभाग कर...
Continue Readingहर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने वीसी के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा खंडविकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों को ध्वज बनाने का लक्ष्य दिया गया है वह 05 अगस्त तक लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा रिपोर्ट भी प्रस्तु करें। इस दौरान उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूहों तथा अन्य द्वारा प्रतिदिन बनाए जा रहे ध्वजों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्वजा के सम्मान हेतु नगर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर एक-एक टीम नामित करें तथा उन्हें नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहें। कहा कि जो ध्वजा मानक के अनुरूप नह...
Continue Reading
