मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौध रोपण भी किया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा जिस ऊर्जा एवं उत्साह से भाग ले रहे हैं, देहरादून को क्लीन सिटी एवं ग्रीन सिटी बनाने में इसी प्रकार की ऊर्जा एवं उत्साह काम आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में हमें शुद्ध पर्यावरण दिया है, इसी तरह आने वाली पीढ़ि...
Continue ReadingCategory: Slider
- मुख्यालय की जमीन को लेकर शासन की अनुमति के आदेश नहीं - चाय बागान और ग्रामीण भू-कानून के तहत यह जमीन सरकार की देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा चाय बागान की 350 बीघा जमीन के जांच के आदेश के बाद अब भाजपा मुख्यालय की जमीन भी विवादों में आ गयी है। इस मामले में जनहित याचिका दायर करने वाले सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने दावा किया है कि भाजपा मुख्यालय की जमीन के लिए शासन से अनुमति नहीं ली गयी है। ऐसे में यह जमीन भाजपा की नहीं, प्रदेश सरकार की है। सोशल एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने कहा कि उन्होंने स्टाम्प एवं निबंधक विभाग से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत लाडपुर स्थित भाजपा मुख्यालय की जमीन संबंधी जानकारी मांगी। इसमें कहा गया भाजपा प्रदेश मुख्यालय की जमीन की रजिस्ट्री के लिए 154 (3) के तहत शासन की अनुमति चाहिए थी। क्योंकि 2011 में यह जमीन खरीदी गयी। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष बच्च...
Continue Readingदेहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को बारिश के बीच टिहरी जिले के सुरकुट पहाड़ी पर अवस्थित आदि शक्ति मां सुरकंडा देवी के परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं, देवभूमि विकास संस्थान और वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से 500 पौधे रोपे। उन्होंने मां सुरकंडा देवी की पूजा अर्चना के बाद वापस लौटते हुए पार्टी और देवभूमि विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ मां के परिसर के निकट और मंदिर मार्ग के आसपास बिखरे प्लास्टिक के कचरे को थैलियों में एकत्र कर उसका निस्तारण भी किया। इसके जरिए उन्होंने मां के दर्शनों के लिए वहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं और देवभूमि विकास संस्थान के सदस्यों के साथ मां सुरकंडा देवी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। मसूरी बार्लोगंज, सु...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं कि ठोस एवं त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक आस्थान पटेल नगर मे नालियों की नियमित साफ-सफाई एवं मरम्मत हेतु नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर आयुक्त को लालपुर से औद्योगिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायतों के निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र आईआईई सेलाकुई में स्थाई शौचालयों की व्यवस्था होने तक मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हेतु सिडकुल को निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान में शौचालय निर्माण के कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र आईआईई सेलाकुई के अंतर्गत शौचालय निर...
Continue Readingधामी कैबिनेट के अहम फैसले आज की खास खबर निम्न हैं योजना आयोग की नियमावली संशोधन पर मुहर। लैब टेक्नीशियन की भर्ती में अब नियमों में होगा संशोधन। ई-ऑफिस की व्यवस्था को मंत्रिमंडल ऑफिस में भी की गई शुरू. सेवा के अधिकार के वार्षिक प्रतिवेदन को दी गई स्वीकृति. एमएसएमई में 2015 में लाई गई नीति में सब्सिडी से जुड़े नियमों में किया गया संशोधन. सैड और भूखंडों के नियमों में एमएसएमई के तहत किया गया संशोधन. हाल ही में विधानसभा सत्र को लेकर समाप्ति को लेकर एक मंत्रिमंडल में मुहर. कौशल विकास सेवा नियमावली को मिली स्वीकृती. सोनप्रयाग के विकासकार्यों के लिए अब केदारनाथ में काम कर रही एजेंसी को दी गई मंजूरी. गदरपुर की चीनी मिल की 110 एकड़ अतिरिक्त भूमि को अब विभागों से पूछने के बाद ही किया जाएगा डिस्पोजल.
Continue Reading
