Slider

सैन्य धाम को भव्य एवं दिव्य धाम बनाया जाएगाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाय। उत्तराखण्ड में बनने वाले सैन्यधाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसके लिए पूरी योजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम के निर्माण के लिए लाई जायेगी। सैन्यधाम का स्वरूप ऐसा होगा कि यह राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाय। शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआत अक्टूबर...

Continue Reading
Slider

कचहरी परिसर में शिफ्ट हुआ जिला सूचना कार्यालय

देहरादून जिला सूचना कार्यालय आज कचहरी परिसर से पूजा अर्चना (विधि विधान) के साथ गंगा विहार में स्थानांतरित हो गया है। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने रिबन काट कर कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय में बने कक्षों एवं कैबिन का भी निरीक्षण किया। उन्होनें कार्यालय को व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित करने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होनें इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरू होते हुए बताया की कलेक्ट्रेट परिसर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत भवन का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, जिस हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थित कार्यालयों को नए भवन के निर्माण तक अन्य स्थानों पर स्थानांतरित होने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना तंत्र, सूचना विभाग शासन-प्रशासन का एक महत्वपूर्ण विभाग है जिसके माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों को मी...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत में उच्च न्यायालय में निपटे 7630 वाद

राष्ट्रीय लोक अदालत में उच्च न्यायालय में निपटे 7630 वाद उच्च न्यायालय नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न न्यायालयों में शनिवार को देर रात्रि तक आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7630 वादों का निस्तारण किया गया तथा 978854657 रुपये की समझौता धनराशि जमा की गई। यह जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य-सचिव/ जिला जज श्री आर.के. खुल्बे द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के तत्वाधान में मा0 उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा दिनांक 11 सितम्बर, 2021 को माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल, उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के जनपद न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों एवं वाह्य न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, ऋण वसूली न्यायाधि...

Continue Reading
Slider

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, राजकुमार ने जनादेश का अपमान किया

पहले विधायक प्रीतम पंवार और अब राजकुमार के भाजपा ज्वाइन करने से कांग्रेस खेमे के माथे पर बल पड़ गए हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जब से कमान संभाली है तब मात्र के एक सप्ताह के भीतर दो विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए हैं। ऐसे में कांग्रेस की पेसानी पर बल स्वाभाविक है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ऐसा नहीं मानते। उनका कहना है कि राजकुमार एक कमजोर कड़ी थे, जो वक्त से पहले टूट गए। कहा कि विधायक राजकुमार ने जनादेश और पुरोला की जनता का अपमान किया है।

Continue Reading
Slider

देहरादूनः तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक शव बरामद, दो अभी लापता

देहरादूनः तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक शव बरामद, दो अभी लापता देहरादून सहसपुर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने 3 बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। स्थानीय लोगों ने महिला को निकाल लिया। लेकिन बच्चे लापता हैं। कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं अन्य दो बच्चों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि रब्बानी पत्नी शहज़ाद निवासी हसनपुर थाना सहसपुर ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने तीनो बच्चों के साथ शक्ति नहर विकासनगर में छलांग लगा दी। जिसके चलते तीनो बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला को बचा लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बच्ची को भी बाहर निकाला, लेकिन वह मर चुकी थी। दो बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। जिनकी तलाश में कोतवाली जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।लापता बच्चों की पहचान जालम उम्र 12 वर्ष, जैद उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है। जिया उम्र...

Continue Reading