Sliderराजनीति

पौड़ी में सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, पुतला किया दहन

युवा कांग्रेस पौड़ी द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष नेगी ने कहा कि कल राहुल गांधी जी ने सांसदों के साथ संसद से राष्ट्रपति भवन तक सत्याग्रह मार्च निकाला जिसमें कि उनके सत्याग्रह मार्च को रोकने के लिए, दमन करने के लिए भाजपा सरकार के कहने पर केंद्र जांच एजेंसी द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आम जनमानस की आवाज को उठाना विपक्षी दलों का काम है और लोकतान्त्रिक अधिकार भी है लेकिन जिस प्रकार से सर्कार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है उससे लगता है कि लोकतंत्र निश्चित रूप से खतरे में है। जिसके विरोध में आज युवा कांग्रेस पौड़ी द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी जिला महासचिव युवा कांग्रेस संजना गुजराल, जिला सचिव युवा ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज प्रातः तहसील सदर का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपना वाहन तहसील चैक पर रोककर वहां से पैदल ही तहसील परिसर पहंुची। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय में आने वाली शिकायतों/प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें तथा पत्रावलीयों का ठीक प्रकार से रख-रखाव करें ताकि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को तहसील में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। आज प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी तहसील चैक से अपने वाहन से उतरकर पैदल ही अकेली तहसील पहुंची। उन्होंने तहसील के शिकायत पंजिका कक्ष से औचक निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य कार्याल...

Continue Reading
Slider

जनपद के समस्त घरों पर 20-30 इंच का राष्ट्रीय ध्वज लगाया जायेगा

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक जनोपयोगी एवं महत्वकांक्षी योजनाओं को संचालित करते हुए आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के आमजनमानस में राष्ट्र के प्रति समर्पण, देशभक्ति एवं आस्था का भाव पैदा करने के लिए देशभर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आगामी 15 अगस्त को जनपद के समस्त घरों पर 20-30 इंच का राष्ट्रीय ध्वज लगाया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित विभागों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शहरी विभाग, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, महिला शसक्तिकरण एवं बाल विकास, आयुष विभाग, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, चिकित्सा विभाग के द्वारा महत्...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में प्रदेश के संस्कृति, लोनिवि, सिंचाई, पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंगलवार को संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली पहुंचकर कारगिल विजय दिवस पर ललित कला अकादमी भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 26 जुलाई से 01 अगस्त 2022 तक सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला में देशभर से 31 कलाकार प्रतिभाग करने जा रहे है जो अपनी चित्रकारी के माध्यम से कारगिल शहीदों की वीर गाथाओं को आम ...

Continue Reading
Slider

केंद्र तथा राज्य सरकार लगातार लोगों के हितों में कार्य कर रही है: राजकुमार

उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 तथा स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव के तहत प्रेक्षागृह में बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा वंदना गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार लगातार लोगों के हितों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर बिजली पहुंचाने में सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा अलग-अलग तरह के विद्युत उत्पादन के मॉडल तैयार किये गये। स्थानीय विधायक, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मॉडल का निरीक्षण कर छात्रों की सराहना की गई। साथ ही पीपीटी के माध्मय से सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में किये गये कार्यो को भी अवगत कराया। उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा कार...

Continue Reading