पौड़ी जिले में साहसिक पर्यटन के तहत वर्ड वॉचिंग का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण नागदेव, कंडोलिया, खि़रसु में युवाओं को तकनीकी जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण आज 26 जुलाई से प्रारम्भ होकर 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पौड़ी जिले के 20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। इस प्रशिक्षण में लड़के व लड़कियाँ दोनों सम्मिलित है। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर जिला पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में पाँच दिवसीय बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। आज 26 जुलाई से प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरु किया गया। इस प्रशिक्षण को करवाने का उद्देश्य स्थानीय युवाओ में साहसिक खेलो व पर्यटन के प्रति जागरूक करना व उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है व इसी के साथ स्थानीय युवाओ में आत्म विश्वास जागृत करना व नेतृत्व क्षमता को प्रेरित करना है जिससे उनका आत्मबल बढ़े व समाज मे अपने क...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी देहरादून सुश्री झरना कमठान तथा अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बरनवाल के सानिध्य में वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, केंद्रीय विद्यालय ओएफडी, केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप, केंद्रीय विद्यालय रायवाला, ज्योति स्पेशल स्कूल सहित जनपद देहरादून के 36 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 की स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय), स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा विद्यालयों में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के प्रयासों में उत्कृष्टता को मान्यता देने, प्रेरित करने और पुरस्कृत करने के उद्देश्य से सन 2016...
Continue Readingदेहरादून ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंर्तगत वर्ष 2025 तक उत्तराखंड में बाल लिंगानुपात को प्रति 1000 बालकों पर 1000 बालिकाएं करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ हर की पौड़ी से वीरभद्र महादेव मंदिर ऋषिकेश तक माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्य की अगुआई में संकल्प कांवड यात्रा “मुझे भी जन्म लेने दो” शिव के माह में शक्ति का संकल्प का समापन वीरभद्र महादेव मंदिर ऋषिकेश में किया गया। यात्रा समापन पर उन्होनंे हरिद्वार से नगें पांव यात्रा में सम्मिलित हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती पिंकी आंगनबाड़ी केन्द्र रावली महदूद-12 हरिद्वार की चरणवंदना की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मा0 वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार/स्थानीय विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने मंदिर परिसर में कावड़ यात्रा “मुझे भी जन्म लेने दो” का स्वागत करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु शुभक...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाए। जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए। जिसमें कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी भी हों। सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ समन्वय से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को 2025 तक बेस्ट प्रैक्टिस के तौर पर धरातल पर क्या कार्य कर सकते हैं एवं अगले 10 सालों का रोडमैप बनाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए बागवानी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 5 सालों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लिए सभी विभागों को तेजी से कार...
Continue Readingपौड़ी कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में प्रदेश के संस्कृति, लोनिवि, सिंचाई, पंचायत राज मंत्री श्री सतपाल महाराज ने द्वीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंगलवार को संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली पहुंचकर कारगिल विजय दिवस पर ललित कला अकादमी भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 26 जुलाई से 01अगस्त 2022 एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला में देशभर से 31 कलाकार प्रतिभाग करने जा रहे है जो अपनी चित्रकारी के माध्यम से कारगिल शहीदों की वीर ग...
Continue Reading
