कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लङाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद... 1999 से लेकर आज तक उसी वेग से गूंज रहा है भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता ने दुश्मन को एक बार फिर ये बतला दिया था कि उसके रहते हुए, तिरंगे की आन-बान और शान में रत्ती भर की भी कमी नहीं आ सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे व...
Continue ReadingCategory: Slider
1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 25 जुलाई शाम तक 1008606 • आज शाम 4 बजे तक बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु 3226 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 25 जुलाई शायं तक 934503 (हेलीकॉप्टर से 86313 तीर्थयात्री भी शामिल) • श्रद्धालु जिन्होने आज 4 बजे तक दर्शन किये -4638 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 25 जुलाई तक 457267 • आज शाम तक दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 845 4-श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 25 जुलाई तक 352556 • आज दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालु- 577 • 25 जुलाई शाम तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 1943109 • 25 जुलाई शायंकाल तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 809823 • 25 जुलाई शायंकाल तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को किया नमन। देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि। उत्तराखण्ड में देश के लिये बलिदान देने की रही है परम्परा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा क...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि आरटीओ, पुलिस एवं लोनिवि विभाग की टीम गठित कर, सड़कों पर गड्डे, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग, सड़को पर पड़ी सामग्री आदि का निरीक्षण कर निस्तारण करते हुए सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिह्नित अवशेष ब्लैक स्पाॅट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी लेेते हुआ कहा कि किस समय और स्थान अधिक दुर्घटनाएं घटित हो रही है की समीक्षा करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जिन में मुख्यतः कारण ओवर स्पीड, गलत ओवरटेक, विपरीत दिशा में वाहन चलाना मुख्य कारण है इसके अतिरिक्त लाइट खराब होना, सड़क के गड्डे, अनाधिकृत होर...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेशंन, भू-कटाव, रोजगार, भुगतान, सड़क, शिक्षा, शस्त्र लाईसेंस, अवैध निर्माण आदि से संबंधित प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा जिन शिकायतों पर जांच/आख्या की आवश्यकता है को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित की गई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें जनसुनवाई में प्राप्त हो रही है उनका निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जो प्रकरण मा0 न्यायालयों में लंबित है अथवा जिला स्तर के नहीं है ऐसे प्रकरणों में संबंधित शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए शास...
Continue Reading
