Slider

मुख्य सचिव ने ली खाद्य सुरक्षा की बैठक

मुख्य सचिव ने ली खाद्य सुरक्षा की बैठक मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराए जाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के बदलाव के कारण अन्य प्रदेशों के द्वारा विकसित बीजों की सफलता की सम्भावना कम होती है। फसलों की नई वैरायटी विकसित करने हेतु प्रदेश स्तर में ही प्रयास किए जाएं, इससे प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार विकसित बीजों की सफलता का प्रतिशत होगा। उन्होंने दालों, पोषक अनाजों और तिलहन की खेती को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किए जाने के भी निर्देश दिए...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री से विभिन्न उद्योगों के एचआर मैनेजरों ने किया संवाद

मुख्यमंत्री से विभिन्न उद्योगों के एचआर मैनेजरों ने किया संवाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबन्धकां ने भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में विभिन्न उद्योगों में आगामी छः माह में लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में आपसी संवाद एवं परिचर्चा भी आयोजित हुई। आपसी संवाद के तहत विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबन्धकों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जो उद्योग प्रदेश में स्थापित है वे भली भांति चले तथा अधिक से अधिक और उद्योग राज्य में स्थापित हो इसके लिये उद्योगों के अनुकूल वातावरण बनाया जायेगा तथा कारगर नीति का भी निर्धारण किया जायेगा, ताकि उद्योग की स्थापना अथवा विस्तारीकरण के लिये विभिन्न विभागों के स्तर पर दी जाने वाली स्वीकृतियां...

Continue Reading
Slider

भारत रत्न जीबी पंत को स्मरण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। पं.गोविन्द बल्लभ पंत जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पं. पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संघशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘लत‘‘ फिल्म का लोकार्पण

नशा और नशे के कारोबार को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री नशे के कुप्रभाव को रोकने में इस प्रकार के प्रयासों की बतायी जरूरत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज में फैल रहे नशे के कुप्रभाव को कम करने से सम्बन्धित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘लत‘‘ का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक द्वारा नशे के कुप्रभाव को रोकने तथा सामाजिक जनजागरण के लिये किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाज के व्यापक हित में बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे और नशे के कारोबार पर रोक लगाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें पुलिस, नारकोटिक्स विभागों के साथ सभी जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कुप्रभाव को रोकने में लत फिल्म मददगार होगी। फिल्म के ...

Continue Reading
Slider

हिमालय दिवस 2021: देश के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच का काम करता है विशाल हिमालय

हिमालय के संरक्षण और बचाव के लिए दस वर्ष पूर्व शुरू हुई अभियान धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत और हिमालय विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हिमालय दिवस को देशभर में विस्तृत स्तर पर एक पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार कस्तूरी मृग, थार, घुरड़ और मोनाल अधिक दिख रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बहुत कम दिखने वाले कस्तूरी कमल और फेन फ्लावर भी हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में खिले हुए हैं। बुग्याल क्षेत्र को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने न सिर्फ पुनर्जीवित कर दिया है, बल्कि वहां हो रहा भूस्खलन भी रुक गया है। पिछले साल तक जो मैदान सूखा हुआ था वह इस बार बुग्याल से हरा-भरा हो गया है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत केदारनाथ, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, मंडल और चोपता जैसे सुरम्य बुग...

Continue Reading