Slider

वित्त मंत्री ने राज्य में राजस्व बढ़ाने के संबंध में बैठक ली

देहरादून वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज रिंग रोड स्थित आयुक्त कर कार्यालय में राज्य में राजस्व बढ़ाने के संबंध में बैठक ली। वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को राज्य में वृहद स्तर पर राजस्व बढ़ाने हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्य योजना बनाने तथा प्रयास करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्व बढ़ाने हेतु अन्य राज्यों में अपनाई जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेज को उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप राज्य में अपनाया जाना चाहिए। राजस्व बढ़ाने हेतु किए जाने वाले उपायों पर समयबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी व्यापारियों को जीएसटी संबंधित प्रक्रियाओं के विषय में संशय हो, वहां पर अधिकारियों द्वारा सकारात्मक संवाद द्वारा व्यापारियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। नियमित जीएसटी दाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाना चाहिए। इस क्षेत...

Continue Reading
Slider

सेना की भर्ती रैली/अग्निवीरों की भर्ती रैली की व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश

देहरादून अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में सेना की भर्ती रैली/अग्निवीरों की भर्ती रैली की व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों यथा नगर निगम, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, सेवायोजन विभाग, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों को भर्ती रैली में अपने विभागों से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को समुचित तरीके से निर्वहन करने हेतु पत्र प्रेषित किया है।

Continue Reading
Slider

पौड़ी जनपद में गुलदार का खौफ, दो अलग-अलग वारदातों में एक महिला की मौत एक घायल

पौड़ीः पहाड़ी इलाकों में हिंसक जानवरों का कहर लगातार लोगों पर टूटता रहा है। गत दिवस खिर्सू प्रखंड के सिंगोरी कठूली में गुलदार के हमले में पूर्व सैनिक मंगल सिंह घायल हो गए थे। आज लैंसडाउन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत गोदी गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश है.स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मालूम हो कि गढ़वाल रेंज में गुलदारों का खौफ कम नहीं हो रहा है। कठूली में गुलदार ने ग्रामीण पर तब हमला किया जब वह गाय बच्छियों को चराने जा रहे थे, जबकि गोदी गांव में महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वापसी घर जा रही थी, तभी गांव के समीप ही गुलदार ने घात लगाकर महिला पर हमला किया।

Continue Reading
Slider

स्काउट गाइड की राष्ट्र सेवा और निस्वार्थ सेवा भाव की तारीफ

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने तहसील पौड़ी के पास भारत स्काउट गाइड भवन में स्टेट लेवल हाइक एवं ओ0वाई0एम0एस0 (ऑनलाइन युथ मेंबरशिप सिस्टम) कार्यशाला तथा नवनिर्मित स्काउट भवन/प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा स्काउट गाइड की प्रासंगिकता वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही है। आपदा प्रबंधन कार्यों से लेकर फर्स्ट ऐड चिकित्सा, सामाजिक जन जागरूकता के साथ ही शासन-प्रशासन के साथ व्यापक सहयोग करने में भी इसका महत्व है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भी इस संस्थान को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग के लिए बहुत सराहना की है। उन्होंने स्काउट गाइड की आवश्यकता को देखते हुए जनपद में इसके अनेक स्थलों पर केंद्र स्थापित करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में इस तरह के दूसरे केंद्र भी स्थापित...

Continue Reading
Slider

जहां श्रीमदभागवत महापुराण कथा होती है, वहां देवताओं का वास होता है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधायक श्री विनोद कंडारी के नैलचामी, टिहरी गढ़वाल स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को श्रीमद्भागवत महापुराण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे स्थलों पर भगवान की आज्ञा से ही इंसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जहां श्रीमदभागवत महापुराण कथा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। तथा पुण्य आत्माओं की शान्ति के साथ ही कथा श्रवण करने वालों के विचारो में भी पवित्रता आती है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल, पुर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी, घनसाली श्री शक्ति लाल शाह, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे।

Continue Reading