बंगलुरु में कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में बोले गणेश जोशी मिशन मिलेट के अंतर्गत तैयार की जा रही है योजना। जर्मनी और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों को निर्यात होगा राज्य में उत्पादित मोटा अनाज। देहरादून, 15 जुलाई, सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कर्नाटक के बंगलुरू में चल रहे कृषि मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में प्रतिभागिता के दौरान उत्तराखण्ड़ राज्य के ‘‘मिशन मिलेट’’ (मोटे अनाजां के उत्पादन एवं विपणन को एण्ड टू एण्ड प्रोत्साहित करने का मिशन) के बारे जानकारी दी। इस सम्मेलने में केन्द्रीय कृषि मंत्री तथा अन्य राज्यों के कृषि मंत्री प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य का मिलेट प्रोग्राम उत्पाद केन्द्रित विजन के साथ तैयार किया जा रहा है तथा फाईनल स्टेज में है। सूबे के कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में कोदा/झंगोरा तथा कोणी जैसे मिलेट अनाज का उत्पादन पारम्परिक तौर पर किया भी जा...
Continue ReadingCategory: Slider
शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अमर शहीद प्रवीण सिंह गुसांईं के पैतृक आवास ग्राम पुंडोली (हडियाणा) टिहरी गढ़वाल पहुँचकर शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता श्री प्रताप सिंह गुसाईं एवं माता श्रीमती दीपा देवी से भेंटकर संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक प्रवीण सिंह देश सेवा के लिए शहीद हुए हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। राज्य सरकार इस संकट के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल से शहीद प्रवीण सिंह के सर्विस देयकों के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पुंडोली का उच्चीकरण करने, खेल मैदा...
Continue Readingप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा के दृष्टिगत कमिश्नर गढ़वाल एवं कुमाऊं सहित सभी जिलाधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाते हुए आने वाली चुनौती के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरते जाने एवं सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों में सभी विभागों द्वारा सक्षम स्तर के नोडल अधिकारियों को तैनात किए जाने के निर्देश दिए ताकि आपदा जैसी परिस्थितियों में नोडल अधिकारी निर्णय लेने एवं निर्देश देने हेतु अधिकृत हों। मिनिमम रिस्पाँस टाईम किया जाए सुनिश्चित : मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने पूरे मानसून काल में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर सडकें...
Continue Reading। मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने साझा की अपनी-अपनी कार्ययोजना। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के निर्देशानुसार सोमवार को पंचकुला स्थित खेल विभाग, हरियाणा के मुख्यालय में हरियाणा राज्य में संचालित विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य के अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य के खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक आहूत की गयी। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से विशेष प्रमुख सचिव, उत्तराखण्ड श्री अभिनव कुमार, निदेशक, खेल श्री गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक खेल डॉ० धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, एवं हरियाणा राज्य की ओर से निदेशक खेल श्री पंकज नैन, आई०पी०एस० एवं अपर निद...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला खनन न्यास निधि के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्व में पूर्ण किये गये समस्त कार्यो का उपयोगिता प्रमाण पत्र, कृत कार्यो का फोटोग्राफ्स उपलब्ध तथा बेहतर कार्यो के डॉक्यूमेंटेशन करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जो कार्य गतिमान हैं उनकी भौतिक प्रगति बढ़ाने व जिन कार्यो की मंजूरी मिल चूकी है तथा यदि उन कार्यो की डीपीआर या प्रस्ताव शेष हैं उनकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण किये गये कार्यो के संबंध जरूरी विवरण को दर्शाते हुए कार्यो का सूचना पट्ट लगाएं। जिससे लोगों को उन कार्यो की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही उन्होंने खनन...
Continue Reading
