Sliderउत्तराखंड

केरल की बेहत्तर व्यवथाओं को उत्तराखंड में भी करेंगे लागू: डॉ0 धन सिंह रावत

केरल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण कर ली जानकारी कहा, केरल की बेहत्तर व्यवथाओं को उत्तराखंड में भी करेंगे लागू देहरादून, 20 जुलाई 2022 कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत इन दिनों केरल के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने केरल के स्कूलों, कॉलेजों एवं अस्पतालों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यपद्धति को जाना। इसके साथ ही डॉ0 रावत ने वहां के इंजीनियरिंग कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पतालों एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कामकाज की भी जानकारी ली। डॉ0 रावत ने कोल्लम स्थित माता अमृतानंद मठ एवं तिरूवनंतपुरम में श्रीपद्मनाभ मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना की। सूबे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह इन दिनों केरल राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि केरल राज्य की...

Continue Reading
Slider

तत्काल वर्षा जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने श्रीनगर स्थित तकनीकी शिक्षा निदेशालय परिसर के समीप नाली निर्माण कार्य तथा क्षतिग्रस्त दिवार कार्य का निरीक्षण किया। विगत दिनों हुई वर्षा से सड़क मार्ग व नाली से वर्षा जल ओवरफ्लो होकर तकनीकी शिक्षा निदेशालय परिसर में घुस गया था। जिलाधिकारी ने उसी दिवस पर तत्काल वर्षा जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को सुधारीकरण करने के निर्देश दिये थे। उसी निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी द्वारा पुनः निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के उपरांत तकनीकी शिक्षा निदेशालय परिसर समीप कार्यो का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्षा जल की निकासी हेतु बेहतर नाली बनाए, जिससे वर्षा जल सड़क व आवासी मकान तथा कार्यालय में ना जाये। कहा कि वर्षा से हुई क्षतिग्रस्त दिवार को भी जल्द पूर्ण करन...

Continue Reading
Slider

वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के लिए विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन किया गया

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2022 - 23 के लिए विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह जैसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों से इसकी शुरुवात किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे बहुत जल्दी सीखते हैं और उसे जिन्दगी भर याद रखते हैं। इससे बच्चों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले समय में देश और प्रदेश को ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक मिलेंगे। मुख्य सचिव ने दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रोड इंजीनियरिंग वर्क्स के लिए प्रत्येक जि...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने किया जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने किया जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बिंदाल नदी के समीप संगम विहार एवं सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम के साथ ही चुना भट्टा के पास रिस्पना नदी पुल के समीप निरीक्षण किया। आपदा परिचालन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा प्रबन्धन केन्द्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा जनपद की विभिन्न तहसीलों में बनाए गए कंट्रोल रूम में कार्यरत कार्मिकों को सतर्क रहने व आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारी अलर्ट रहने के निर्देश। उन्होंने उपजिलाधिकारियो से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आईआरएस सिस्टम अद्यतन करने के निर्देश। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर अलर्ट रहने व आपदा की सूचना पर त्वरित रिस्पांस करें। उन्होंने समस्...

Continue Reading
Slider

आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन

देहरादून जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि जनपद के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के आश्रित छात्र/छात्राओं को सैनिक पुनर्वास संस्था, उत्तराखण्ड द्वारा देय वर्ष 2022-2023 की आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन वेब साईट http://sainikkalyan-org>>Online Application, http://serviceonline-gov-in/uksainikkalyan/ पर कर सकते हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि पूर्व सैनिक/सैनिक विधवा पहले स्वयं का एक बार पंजीकरण करें और मूल दस्तावेजो सहित इस कार्यालय मे उपस्थित होकर पंजीकरण पूर्ण करें, तदोपरान्त संबंधित अनुदान के लिऐ आनलाईन आवेदन करें। उन्होंने अवगत कराया कि आनलाईन आवेदन पत्र भरते हुए समस्त मूल दस्तावेज अपलोड करें। विधिवत पूर्ण किया आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेजो की प्रतियां तथा मूल प्रतियां अग्रिम कार्यवाही हेतु 07 दिन के भीतर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होवें। छात्र...

Continue Reading