Slider

बदरीनाथ विधायक बोले, भाजपा के संपर्क में कांग्रेसी प्रत्याशी

बदरीनाथ विधायक बोले, भाजपा के संपर्क में कांग्रेसी प्रत्याशी भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का बयान इन दिनों चर्चाओं मंे हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया जाएगा। राजनीति के जानकार इसके कई मायने निकाल रहे हैं।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सारी गांव में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

रूद्रप्रयाग के तत्लानागपुर के ग्राम पंचायत सारी गांव में भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को भूस्खलन से यहां एक मकान जमींदोज हो गया। अन्य मकानों में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों मकान छोड़कर अन्यत्र शरण ली हुई हैैै प्राप्त जानकारी के मुताबिक मीण बीरेंद्र लाल, हरेंद्र कुमार और राकेश कुमार के संयुक्त मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया।

Continue Reading
Slider

अंतिम चरण के चुनाव की वोटिंग आज

  चार राज्यों के विधान सभा चुनावों में आज अंतिम चरण है। आखिरी चरण में उत्तरप्रदेश के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग जारी है। अधिकांश बूथों पर देखा जा रहा है कि लोगों में उत्साह की कमी है। वहीं चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। जबकि अन्य 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। कई जगहों पर वोटिंग के मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं।

Continue Reading
Slider

मैक्स दुर्घटना, एक की मौत

मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत खबर जनपद रूद्रप्रयाग से हैं यहां बड़ेध गुप्तकाशी जखोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक शिनाख्त सुंदर सिंह पुत्र गेना सिंह, ग्राम पड़ियो तहसील बसुकेदार रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन संख्या न्ज्ञ0742 35 बड़ेथ से गुप्काशी की तरफ जा रहा था। यहीं से 2 किलोमीटर चलने के बाद गाड़ीअनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात की है। रविवार की सुबह ही दुर्घटना का पता चल पाया।

Continue Reading
Slider

लड़ाई के परिणाम हो सकते हैं घातक

रूस और यूक्रेन की लड़ाई के परिणाम हो सकते हैं घातक नीति नियंताओं को समय रहते उठाने होंगे ठोस कदम रूस और यूक्रेन की लड़ाई का असर व्यापक हो सकता है। यह कहना है प्रख्यात अर्थशास्त्री जयंत आर वर्मा का। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का असर ना केवल आर्थिक विकास पर पड़ेगा बल्कि इससे महंगाई में इजाफा होने के आसार हैं।इसके लिए ठोस आर्थिक नीति तैयार समय रहते तैयार की जानी चाहिए। आने वाले दिनों में इस कारण जो विपरित स्थितियां सामने आएंगी वह आम लोगों को खासा परेशान करेगी। इसके लिए वित्तीय संस्थाओं को समय रहते ठोस और नीतिगत व कल्याणकारी कदम उठाने होंगे। यह जरूरी है।

Continue Reading